प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज स्‍मार्ट सिटी पहल पर सरकारी अधिकारियों के साथ उच्‍चस्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता की। स्‍मार्ट सिटी के बारे में होने वाली विचार-विमर्श श्रृंखला का यह एक हिस्‍सा है।

SMART CITY MEETING (2)-684

प्रधानमंत्री ने शहरी विकास मंत्रालय से सभी केंद्रीय और राज्‍य शहरी विकास प्राधिकरणों की एक कार्यशाला जल्‍द से जल्‍द आयोजित करने के लिए कहा है। उन्‍होंने कहा कि स्‍मार्ट सिटी पहल का एक उद्देश्‍य शहरी शासन की गुणवत्‍ता में सुधार करना होना चाहिए। इसके लिए देश की समावेशी शासन प्रक्रियाओं को अधिक से अधिक शक्ति प्रदान की जाये। उन्‍होंने कहा कि कार्यशाला में शहरी विकास से संबंधित कानूनों में सुधार लाने के बारे में ध्‍यान दिया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने उन मानदंडों की पहचान करने का आह्वान किया जिन्‍हें स्‍मार्ट शहरों के लिए लागू किया जा सके। उन्‍होंने अधिकारियों से मूल ढांचे के मूल तत्‍वों, जीवन की गुणवत्‍ता और नागरिक केंद्रित सेवाओं की पहचान करने के लिए कहा क्‍योंकि यह 21वीं सदी के शहरों के लिए आवश्‍यक होंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि शहरों की आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में पहचान होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि 'अपशिष्‍ट से सम्‍पदा' अर्थात ठोस अपशिष्‍ट प्रबंधन, अपशिष्‍ट जलशोधन पर ध्‍यान दिया जाना चाहिए क्‍योंकि ये स्‍मार्ट शहरों के विकास के महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा होंगे।

SMART CITY MEETING (1)-684-CROP

प्रधानमंत्री ने सरकारी अधिकारियों से स्‍मार्ट शहरों की योजना बनाते समय 'शहरी' जनसंख्‍या के साथ-साथ 'शहरी निर्भर' जनसंख्‍या का ध्‍यान रखने के लिए कहा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय, शहरी विकास मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Bank credit recorded robust growth during H2FY26

Media Coverage

Bank credit recorded robust growth during H2FY26
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पंचायती राज दिवस के अवसर पर देशभर के जन प्रतिनिधियों को बधाई दी
April 24, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जन प्रतिनिधि के सार का उल्लेख करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया है।

“प्रजासुखे सुखं राज्ञः प्रजानां च हिते हितम्।

नात्मप्रियं प्रियं राज्ञः प्रजानां तु प्रियं प्रियम्॥"

इस सुभाषितम् में कहा गया है, "जन प्रतिनिधि की खुशी जनता की खुशी में निहित है; उसका कल्याण जनता के कल्याण में निहित है। जन प्रतिनिधि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करता है। जो जनता को प्रिय है, उसे भी वही प्रिय है।"

श्री मोदी ने आज पंचायती राज दिवस के अवसर पर देश भर के जन प्रतिनिधियों को भी बधाई दी। श्री मोदी ने कहा, "जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण वास्तव में सभी के लिए प्रेरणादायक है।"

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा;

“पंचायती राज दिवस के अवसर पर देशभर के जनप्रतिनिधियों का हार्दिक अभिनंदन! जनसेवा के साथ राष्ट्रसेवा के प्रति आप सभी का समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।

प्रजासुखे सुखं राज्ञः प्रजानां च हिते हितम्।

नात्मप्रियं प्रियं राज्ञः प्रजानां तु प्रियं प्रियम्॥"