नेताजी भारत के पराक्रम की प्रतिमूर्ति भी हैं और प्रेरणा भी : प्रधानमंत्री
हिंदुस्तान का एक-एक व्यक्ति नेताजी सुभाष चंद्र बोस का ऋणी है : प्रधानमंत्री
नेताजी ने जिस सशक्त भारत की कल्पना की थी,आज LAC से लेकर LOC तक भारत का यही अवतार दुनिया देख रही है: प्रधानमंत्री
नेताजी सुभाष चंद्र बोस, आत्मनिर्भर भारत के सपने के साथ ही सोनार बांग्ला की भी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल में ‘पराक्रम दिवस’ के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर नेताजी पर एक स्थायी प्रदर्शनी और एक प्रोजेक्शन मैपिंग शो का उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया गया। इसके साथ ही नेताजी पर आधारित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम “आमरा नूतोन जोउबोनेरी दूत” का भी आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री ने नेताजी के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए नेताजी सुभाष बोस के घर नेताजी भवन का भ्रमण किया। बाद में वह नेशनल लाइब्रेरी, कोलकाता के लिए रवाना हो गए, जहां एक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार “21वीं सदी में नेताजी सुभाष की विरासत की समीक्षा” और एक कलाकार शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री ने विक्टोरिया मेमोरियल पर पराक्रम दिवस समारोह में भाग लेने से पहले कलाकारों और सेमिनार के प्रतिभागियों के साथ संवाद भी किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मां भारती के उस वीर सपूत की जयंती है, जिसने स्वतंत्र भारत के सपने को नई दिशा दी थी। आज वह दिन है, जब हम उस चेतना का जश्न मनाते हैं जो गुलामी के अंधेरे से बाहर निकली थी और जिसने “मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूगा, मैं इसे हासिल करूंगा” जैसे शब्दों से दुनिया की सबसे ताकतवर शक्ति को चुनौती दी थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने नेताजी के अदम्य साहस और राष्ट्र की निःस्वार्थ सेवा को सम्मान देने और याद करने के क्रम में नेताजी की जयंती 23 जनवरी को हर साल ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि नेताजी भारत की ताकत और प्रेरणा के प्रतीक हैं।

प्रधानमंत्री ने इसे अपनी खुशकिस्मती करार दिया कि 2018 में सरकार ने अंडमान द्वीप का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप के नाम पर कर दिया था। उन्होंने कहा कि देश की भावनाओं का सम्मान करते हुए नेताजी से संबंधित फाइलों को सरकार द्वारा सार्वजनिक कर दिया गया है। उन्होंने गर्व के साथ 26 जनवरी की परेड में आईएनए वेटरंस परेड की भागीदारी और आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ के स्मरण में दिल्ली में लाल किले पर तिरंगा फहराने का सपना पूरा करने का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने उस मार्मिक प्रश्न, जो उन्होंने देश से भागने का साहस करने से पहले अपने भतीजे शिशिर बोस से पूछा था, का उल्लेख करते हुए कहा, “यदि, आज हर भारती अपने दिल पर अपना हाथ रखे और नेताजी की उपस्थिति को महसूस करें, तो उन्हें वही सवाल सुनाई देगा : क्या तुम मेरे लिए कुछ करोगे? यह काम, यह लक्ष्य आज भारत को आत्म निर्भर बनाने का है। देश के लोग, देश के हर क्षेत्र के लोग, देश का हर व्यक्ति इसका हिस्सा है।”

 

प्रधानमंत्री ने संकेत किया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस गरीबी, निरक्षरता, बीमारी को देश की सबसे बड़ी समस्याओं में गिना करते थे। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि हमारी सबसे बड़ी समस्या गरीबी, निरक्षरता, बीमारी और वैज्ञानिक उत्पादन की कमी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज को इन समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होना होगा, हमें इस दिशा में मिलकर प्रयास करने होंगे।

श्री मोदी ने कहा कि नेताजी सुभाष, आत्मनिर्भर भारत के साथ ही सोनार बांग्ला की भी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि देश की स्वतंत्रता में नेताजी ने जो भूमिका निभाई, वही भूमिका पश्चिम बंगाल को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभानी है। प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि आत्मनिर्भर भारत देश में आत्मनिर्भर बंगाल और सोनार बांग्ला के लिए भी मार्ग प्रशस्त करेगा।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s startup game-changer? ₹10,000 crore FoF 2.0 set to attract investors

Media Coverage

India’s startup game-changer? ₹10,000 crore FoF 2.0 set to attract investors
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शासी निकाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री से भेंट की।
April 25, 2026

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शासी निकाय के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष संस्थान अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है, जो इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज के दीर्घकालिक योगदान तथा विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने वाली पीढ़ियों के निर्माण में इसकी भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया।

प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर पोस्ट किया:

"भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शासी निकाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस वर्ष हम इस संस्थान का शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया। इस संस्थान को मेरी शुभकामनाएं।"