प्रधानमंत्री ने नीति आयोग के ‘इकॉनॉमिक पॉलिसी- दि रोड अहेड’ के इंटरैक्शन सत्र में हिस्सा लिया
प्रधानमंत्री कौशल विकास और पर्यटन के क्षेत्र में नवीन दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया
वास्तविक अर्थव्यवस्था पर बजट चक्र का प्रभाव है: प्रधानमंत्री
बजट प्रस्तुतिकरण का समय पहले कर दिया गया है ताकि नये वित्तीय वर्ष के शुरुआत में ही व्यय को अधिकृत किया जा सके: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज यहां नीति आयोग द्वारा ‘आर्थिक नीति – ‘आगे की राह’ विषय पर बैठक में भाग लिया और अर्थशास्त्रियों एवं अन्या विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श में भाग लिया।

सत्र के दौरान सहभागियों ने कृषि, कौशल विकास तथा रोजगार सृजन, कराधान तथा टैरिफ से जुड़े मामले, शिक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, आवास, पर्यटन, बैंकिंग, गर्वनेंस सुधार, डाटा संचालित नीति तथा विकास के लिए भावी उपायों जैसे विभिन्न आर्थिक विषयों पर सहभागियों ने अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री ने विभिन्नए सहभागियों को उनके सुझावों एवं टिप्पवणियों के प्रति आभार जताया। उन्होंनने कौशल विकास और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नवाचार दृष्टिकोण अपनाए जाने का विशेष रूप से आह्वान किया।

बजट प्रक्रिया पर बोलते हुए उन्होंरने कहा कि इससेवास्तदव में अर्थव्यकवस्थार पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंरने कहा कि हमारे वर्तमान बजट कैलेण्डकर में मानसून के साथ खर्चों की शुरूआत होती है। उन्होंकने कहा कि इससे उत्पामदक मानसून-पूर्व अवधि में सरकारी कार्यक्रम अपेक्षाकृत कमजोर हो जाते है। उन्होंकने कहा कि इसे ध्याकन में रखते हुए बजट पेश करने की तारीख को पहले किया जा रहा है ताकि समय पर निधि का आवंटन किया जा सके।

वित्तर मंत्री श्री अरूण जेटली, योजना राज्यत मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह, नीति आयोग के उपाध्यिक्ष श्री अरविन्दश पनगढिया तथा केंद्र सरकार और नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में प्रो0 प्रवीण कृष्णर, प्रो0 सुखपाल सिंह, प्रो0 विजय पाल शर्मा, श्री नीलकंठ मिश्रा, श्री सुरजीत भल्ला्, डॉ0 पुलक घोष, डॉ0 गोविंद राव, श्री माधव चव्हा ण, डॉ0 एन. के. सिंह, श्री विवेक दहजीया, श्री प्रमथ सिन्हाघ, श्री सुमित बोस और श्री टी. एम. निनान ने भी भाग लिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Assam logs 1.02 Cr saplings plantation in eight hours on World Environment Day

Media Coverage

Assam logs 1.02 Cr saplings plantation in eight hours on World Environment Day
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि पर असम के लोगों को बधाई दी
June 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए असम के लोगों, विशेषकर राज्य की 'नारी शक्ति' को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की नारी शक्ति ने इस महत्वपूर्ण प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाई है, जिसका उद्देश्य एक सतत ग्रह का निर्माण करना है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"सराहनीय उपलब्धि। असम के लोगों को, विशेष रूप से राज्य की 'नारी शक्ति' को, एक सतत ग्रह के निर्माण के उद्देश्य से किए गए इस प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए बधाई।"