एक बार गांधी जी ने कहा था कि अगर स्वराज और स्वच्छता में से उन्हें पहले कोई चीज पसंद करनी है तो वे स्वच्छता को पसंद करेंगे: प्रधानमंत्री मोदी 
पूज्य बापू के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करना हम सभी का दायित्व है: पीएम मोदी 
जन भागीदारी और जन आंदोलन के साथ हम पूज्य बापू के सपनों को पूरा करते हुए गांधी जी की 150वीं जयंती और 2022 में आजादी के 75 वर्ष उसके लिए हम संकल्प करके आगे बढ़ें: प्रधानमंत्री

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2015, 2016, 2017 तथा 2018 के लिए गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किए। इस समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने प्रतिष्ठित गांधी शांति पुरस्कार पाने वालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उस समय दिया जा रहा है, जब देश महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन को पूरी दुनिया के 150 देशों के कलाकारों द्वारा गाया गया। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि आज भी विश्व महात्मा गांधी के आदर्शों की प्रासंगिकता को स्वीकार करता है।

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता के प्रति महात्मा गांधी के संकल्प की चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम महात्मा गांधी के प्रयासों के कारण जन-आंदोलन बना। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जन-भागीदारी और जन-आंदोलन की धाराओं का विलय कर दिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के प्रत्येक व्यक्ति में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान की भावना भर दी थी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers

Media Coverage

PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
February 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर जी का व्यक्तित्व और कार्य हर पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।