प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जिस तरह से देश के स्वाधीनता संग्राम में भक्ति आंदोलन ने भूमिका निभाई थी, उसी तरह आज आत्मनिर्भरता भारत के लिए देश के संतों, महात्माओं, महंतों और आचार्यों की मदद की आवश्यकता है। वह आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जैन आचार्य श्री विजय वल्लभ सुरिश्वर जी महाराज की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'स्टैच्यू ऑफ पीस' के अनावरण के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर उनके संबोधन की मुख्य बात रही सामाजिक-राजनीतिक ताने-बाने में धर्म और अध्यात्म का महत्व। जिस तरह से देश के स्वाधीनता संग्राम में धर्म और आध्यात्म की भूमिका रही, उसी तरह आज आत्मनिर्भर भारत के लिए इनकी महती भूमिका आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने अपने ‘वोकल फॉर लोकल’ नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि भक्ति आंदोलन ने स्वाधीनता संघर्ष के लिए बुनियाद को पोषित किया था। उन्होंने कहा कि हमें यह याद रखने की आवश्यकता है कि संतों, महंतों, साधुओं और आचार्यों के द्वारा देश के कोने-कोने में लोगों को प्रेरित किया गया, उनकी चेतना को जगाया गया। वही चेतना आगे चलकर स्वाधीनता संघर्ष में संबल बनी।

प्रधानमंत्री मोदी ने आध्यात्मिक गुरुओं से आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने रेखांकित किया कि जिस तरह से स्वाधीनता आंदोलन की नींव को मजबूत करने में भक्ति आंदोलन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उसी तरह आज 21वीं सदी में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत योजना को देश के संतो, महंतों और आचार्यों से मदद चाहिए। उन्होंने संतों से आग्रह किया कि वह देश के जिस भी कोने में अपने धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवचन दें, उसमें ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ के संदेश को निरंतर स्थान दें। ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ की मुहिम को संतो द्वारा प्रचारित और प्रसारित करने से बल मिलेगा। यह देश को आत्मनिर्भरता के मार्ग पर अग्रसर करने में सहायक होगा और देश में उसी तरह ऊर्जा का संचार होगा जिस तरह स्वाधीनता के आंदोलन में हुआ था।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India solar capacity to quadruple, wind to triple over decade: Power ministry adviser

Media Coverage

India solar capacity to quadruple, wind to triple over decade: Power ministry adviser
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने बहरीन के राजा से बातचीत की
March 20, 2026
प्रधानमंत्री ने ईद की शुभकामनाएँ दीं और ऊर्जा तथा नागरिक बुनियादी ढाँचे पर हमलों की निंदा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहरीन के शाह महामहिम हमद बिन ईसा अल खलीफ़ा के साथ सार्थक चर्चा की। इस चर्चा का उद्देश्य त्योहारों की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करना और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं पर बात करना था।

प्रधानमंत्री ने महामहिम शाह हमद बिन ईसा अल खलीफ़ा से बात की और ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर उन्हें तथा बहरीन की जनता को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढाँचे पर हमलों की निंदा की। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इन हमलों का वैश्विक खाद्य, ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर बुरा असर पड़ता है। श्री मोदी ने नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और शिपिंग लाइनों को खुला तथा सुरक्षित रखने के महत्व को दोहराया। प्रधानमंत्री ने बहरीन में रहने वाले भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए महामहिम द्वारा दिए जा रहे निरंतर समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने 'X' पर लिखा:

"बहरीन के शाह महामहिम हमद बिन ईसा अल खलीफ़ा के साथ सार्थक चर्चा हुई। ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर उन्हें और बहरीन की जनता को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

हमने पश्चिम एशियाई क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। इस क्षेत्र में ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढाँचे पर हमलों की निंदा की, और इस बात पर ज़ोर दिया कि इन हमलों का वैश्विक खाद्य, ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर बुरा असर पड़ता है।

नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और शिपिंग लाइनों को खुला तथा सुरक्षित रखने के महत्व को दोहराया।

बहरीन में रहने वाले भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए महामहिम द्वारा दिए जा रहे निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।"