संसदीय लोकतंत्र में एक सक्रिय विपक्ष महत्वपूर्ण है: प्रधानमंत्री मोदी
मुझे खुशी है कि इस बार महिला सांसदों की संख्या अधिक है: पीएम मोदी
जब हम संसद में आते हैं, तो हमें ‘पक्ष’ और ‘विपक्ष’ को भूल जाना चाहिए और ‘निषपक्ष’ भावना के साथ जनहित के मुद्दों पर सोचना चाहिए और राष्ट्र के हित में काम करना चाहिए: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 17वीं लोकसभा का प्रथम सत्र आरंभ होने से पूर्व आज सभी नए सांसदों का स्‍वागत किया। सत्र प्रारंभ होने से पहले मीडिया के लिए जारी अपने वक्‍तव्‍य में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘2019 लोकसभा चुनाव के बाद आज प्रथम सत्र का आरंभ हो रहा है। मैं सभी नए सांसदों का स्‍वागत करता हूं। उनके साथ नई आशाएं, नई महत्‍वाकांक्षाएं और सेवा का नया संकल्‍प भी आया है’।

प्रधानमंत्री ने 17वीं लोकसभा में महिला सांसदों की संख्‍या में वृद्धि होने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि संसद जब सुचारू रूप से काम करती है तो वह सामान्‍य जनता की महत्‍वाकांक्षाओं को पूरा कर पाने में समर्थ होती है।

प्रधानमंत्री ने संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष के महत्‍व को भी रेखांकित किया। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि विपक्ष सक्रिय भूमिका निभाएगा और सदन की कार्यवाहियों में भाग लेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष को लोकसभा में अपनी संख्‍या की चिंता करने की आवश्‍यकता नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब संसद की बात हो तो हमें पक्ष और विपक्ष भूल जाना चाहिए। हमें निष्‍पक्ष भावना के साथ मामलों पर विचार करना चाहिए और राष्‍ट्र के व्‍यापक हित में कार्य करना चाहिए’।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From Health Access to Health Security: Ayushman Bharat is reshaping Indian public healthcare

Media Coverage

From Health Access to Health Security: Ayushman Bharat is reshaping Indian public healthcare
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने देवी ब्रह्मचारिणी की दिव्य और दयालु कृपा का उल्लेख करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
March 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देवी ब्रह्मचारिणी की दिव्य कृपा का उल्लेख करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।  

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:  

"मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! देवी मां सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें। 

दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥"

 जो देवी अपने करकमलों में जपमाला और कमंडल धारण करती हैं, वह परम श्रेष्ठ ब्रह्मचारिणी देवी मुझ पर कृपा करें।