प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों के बीच खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया
देश में एक डिजिटल आंदोलन चल रहा है और यह युवाओं पर केंद्रित है: प्रधानमंत्री
भारत के पास अपने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं जो विश्व का एक खाका तैयार कर सकता है: प्रधानमंत्री

आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यटन, संस्कृति और खेलकूद केन्द्रीय और राज्य / संघ राज्य क्षेत्र मंत्रियों और सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन भाषण दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन कच्छ, गुजरात में किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक ऐसी संस्थागत व्यवस्था की जरूरत पर बल दिया, जो खेल कूदों में उत्कृष्टता प्रदान करे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकारें खेलकूदों को लोकप्रिय बनाने के लिये उत्सुक होगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर उचित खाका तैयार करने की दृढ़ आवश्यकता है जिससे कि हम अपनी विविध प्रतिभाओं को समझ सकें और उसके अनुसार आधारभूत सुविधाओं के लिए योजना बना सकें।

उन्होंने कहा कि जहां तक पर्यटन की बात है भारत इसकी क्षमता से समृद्ध है और यह विश्व को भारत की ओर खींच सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी डिजिटल पहलों और स्वच्छ भारत मिशन जैसे मुख्य कार्यक्रमों को ताकत प्रदान कर रही है।

उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक राज्य को कुछ स्थानों को चयन करना चाहिए और वहां पर पर्यटन का विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर विश्व को अपनी ओर आकृष्ट करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने सम्मेलन के लिये एकत्रित प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि विभिन्न राज्यों की विभिन्न आपसी पहलों के माध्यम से एक भारत, श्रेष्ठ भारत को कार्यान्वित करने की दिशा में काम किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी और केन्द्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल और डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद थे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List

Media Coverage

Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
July 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरा देश भारत की सुरक्षा के प्रति असाधारण साहस और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने वाले हमारे वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी हमारे सैनिकों का शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों का अटूट देशभक्ति का भाव और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा:

“कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, पूरा देश भारत की रक्षा में असाधारण शौर्य और समर्पण दिखाने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।"