प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों के 47वें सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया
राज्यपाल राज्य की प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा उसे बेहतर बनाने के लिए उत्प्रेरक एजेंटों के रूप में काम करते हैं: प्रधानमंत्री
भारत दुनिया भर में एकमात्र प्रमुख अर्थव्यवस्था है जो वैश्विक आर्थिक संकट के बावजूद मज़बूती से आगे बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री
भारत ने सीओपी-21 और डब्ल्यूटीओ जैसे हाल के वैश्विक मंचों पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री
सहकारी संघवाद को अक्षरश: लागू किया जाना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी
केंद्र और राज्यों को “टीम इंडिया” के रूप में एक साथ काम करना चाहिए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्‍ट्रपति भवन में राज्‍यपालों के 47वें सम्‍मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने विशाल अनुभवों एवं अपने पद की सम्‍मानजनक प्रकृति के कारण राज्‍यपाल एक अनूठी उच्‍च स्थिति पर आसीन होते हैं। उन्‍होंने कहा कि इसलिए वे राज्‍यों में बिना उसका एक हिस्सा बने, राज्य की प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा उसे बेहतर बनाने के लिए उत्‍प्रेरक एजेंटों के रूप में काम कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विश्व भर में ऐसी एकमात्र अर्थव्यवस्था है जो वैश्विक आर्थिक संकंट के बावजूद मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विश्व भारत पर गौर कर रहा है कि भारत वैश्विक घटनाक्रमों का केवल एक मूकदर्शक नहीं है और उसने सीओपी-21 एवं डब्ल्यूटीओ जैसे हाल के वैश्विक मंचों पर एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's 1 Trillion Retail Moment: Dawn of Retail Revenue Intelligence

Media Coverage

India's 1 Trillion Retail Moment: Dawn of Retail Revenue Intelligence
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 27 जून 2026
June 27, 2026

Appreciation for PM Modi's Development-Focused and People-Centric Governance