प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री महामहिम श्री मार्क रुट से टेलीफोन पर बात की।

दोनों शीर्षाध्यक्षों ने यूक्रेन की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की और यूक्रेन में जारी मानवीय संकट पर अपनी चिंताओं का साझा किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शत्रुता समाप्त करके संवाद और राजनय के मार्ग पर लौटने की भारत के निरंतर आह्वान को दोहराया। प्रधानमंत्री ने रूस और युक्रेन के बीच चल रही बातचीत का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि इसका जल्द समाधान निकल आयेगा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री रुट को युद्धग्रस्त इलाकों से भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने, प्रभावित आबादी के लिये दवाओं सहित अन्य आपद राहत सामग्री के रूप में भारत की सहायता की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2021 में प्रधानमंत्री रुट के साथ अपनी वर्चुअल शिखर वार्ता को याद किया और उन्होंने जल्द ही प्रधानमंत्री रुट का भारत में स्वागत करने की अपनी इच्छा व्यक्त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Democracy Won, Intimidation Lost': PM Modi Hails BJP's Falta Bypoll Win

Media Coverage

'Democracy Won, Intimidation Lost': PM Modi Hails BJP's Falta Bypoll Win
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 24 मई 2026
May 24, 2026

Strength, Growth & Global Trust: How PM Modi is Transforming India Across Frontiers