प्रधानमंत्री द्वारा वृक्षारोपण 'अरावली ग्रीन वॉल परियोजना' का हिस्सा होगा, जिससे 700 किलोमीटर लंबी अरावली श्रृंखला को वनों से फिर से परिपूर्ण किया जाएगा
दिल्ली सरकार की सतत परिवहन पहल के अंतर्गत, प्रधानमंत्री 200 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून, 2025 को प्रातः 10:15 बजे नई दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में एक विशेष वृक्षारोपण पहल का नेतृत्व करते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित गतिशीलता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे।

प्रधानमंत्री ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के अंतर्गत बरगद का पौधा लगाएंगे। यह 'अरावली ग्रीन वॉल परियोजना' का हिस्सा होगा जिसका उद्देश्य 700 किलोमीटर लंबी अरावली श्रृंखला को फिर से वनों से परिपूर्ण करना है।

यह परियोजना दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात सहित चार राज्यों के 29 जिलों में अरावली पर्वत श्रृंखला के आसपास 5 किलोमीटर के बफर क्षेत्र में हरियाली का विस्‍तार करने की एक प्रमुख पहल है। इसका उद्देश्य वनीकरण, पुनर्वनीकरण और जल निकायों के जीर्णोद्धार के माध्यम से अरावली की जैव विविधता को बढ़ावा देना है। इसका उद्देश्य क्षेत्र की मिट्टी की उर्वरता, जल उपलब्धता और जलवायु अनुकूलता में सुधार करना भी है। यह परियोजना स्थानीय समुदायों को रोजगार और आय सृजन के अवसर प्रदान करते हुए लाभान्वित भी करेगी।

प्रधानमंत्री, दिल्ली सरकार की सतत परिवहन पहल के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यह न केवल स्वच्छ शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देगा बल्कि पारिस्थितिक संतुलन के प्रति राष्ट्र के सामूहिक दायित्‍व का भी प्रतीक होगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Air Force's desi push: 97% of fighter spares now local, 62,300 indigenised

Media Coverage

Indian Air Force's desi push: 97% of fighter spares now local, 62,300 indigenised
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
UPI के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने नागरिकों से अपने अनुभव साझा करने की अपील की
August 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की परिवर्तनकारी यात्रा को स्मरण किया, जिसका शुभारंभ एक दशक पहले हुआ था। यूपीआई ने भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाते हुए देश में त्वरित, सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक डिजिटल लेन-देन को नई गति प्रदान की।

पिछले दस वर्षों में यूपीआई ने देश के कोने-कोने तक अपनी व्यापक पहुंच बनाते हुए डिजिटल भुगतान को आम नागरिकों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बना दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यूपीआई की इस उल्लेखनीय और गौरवपूर्ण यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि इसकी उपलब्धियों पर हर भारतीय गर्व कर सकता है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने यूपीआई उपयोग के अनुभव साझा करने और यह बताने का भी आग्रह किया कि यूपीआई ने उनके दैनिक जीवन को किस प्रकार सरल, सुविधाजनक और सहज बनाया है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

एक दशक पहले शुरू हुई यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), भारत की डिजिटल भुगतान यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि सिद्ध हुई है। इसने देश में डिजिटल लेन-देन को सरल, तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हुए भुगतान के तौर-तरीकों में एक बड़ा बदलाव ला दिया है।

यूपीआई की व्यापक पहुंच और विस्तार पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।

मुझे अपने यूपीआई अनुभव के बारे में बताएं और इसने आपके जीवन को कैसे प्रभावित किया...

#10YearsOfUPI