प्रधानमंत्री जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन में जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ करेंगे
प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में ‘राशन आपके ग्राम’ योजना का शुभारंभ करेंगे
प्रधानमंत्री ‘मध्य प्रदेश सिकल सेल मिशन’का भी शुभारंभ करेंगे
प्रधानमंत्री देश भर में 50 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखेंगे

भारत सरकार 15 नवंबर को अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मना रही है। इस अवसर पर भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित किए जाने वाले ‘जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन’में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे जहां वह दोपहर लगभग 1 बजे जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए अनेक पहलों का शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन में मध्य प्रदेश में ‘राशन आपके ग्राम’ योजना का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य जनजातीय समुदाय के लाभार्थियों को हर महीने उनके अपने गांवों में पीडीएस राशन का मासिक कोटा पहुंचाना है, ताकि उन्हें अपना राशन लेने के लिए उचित मूल्य की दुकान पर न जाना पड़े।

प्रधानमंत्री इस महासम्मेलन के दौरान ‘मध्य प्रदेश सिकल सेल (हीमोग्लोबिनोपैथी) मिशन’के शुभारंभ के अवसर पर लाभार्थियों को आनुवांशिक परामर्श कार्ड भी सौंपेंगे। यह मिशन सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया और अन्य हीमोग्लोबिनोपैथी से पीड़ित मरीजों की जांच एवं उपचार करने तथा इन बीमारियों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया जा रहा है। इन रोगों का प्रभाव मध्य प्रदेश के जनजातीय समुदाय के लोगों में व्‍यापक रूप से देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री देश भर के विभिन्‍न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखेंगे जिनमें आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, त्रिपुरा और दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दीव शामिल हैं।

प्रधानमंत्री जनजातीय स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी और मध्य प्रदेश के जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों एवं नायकों की एक फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री ‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों’के नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार, श्री नरेंद्र सिंह तोमर, श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद एस पटेल, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और डॉ. एल मुरुगन भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही मध्य प्रदेश में रेलवे की कई पहलों का शुभारंभ करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Empowering the street vendors: Six transformative years of PM SVANidhi - By Ashok Chandra

Media Coverage

Empowering the street vendors: Six transformative years of PM SVANidhi - By Ashok Chandra
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी
June 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के युवा खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ये उपलब्धियां आने वाले वर्षों में कई और युवाओं को भी खेलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

“22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने के लिए भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। यह शानदार प्रदर्शन भारत के युवा खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाता है। आशा है कि ये उपलब्धियां आने वाले वर्षों में कई और युवाओं को भी खेलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करेंगी।”