प्रधानमंत्री हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे और हिसार हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखेंगे
प्रधानमंत्री यमुनानगर में दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट की 800 मेगावाट की आधुनिक थर्मल पावर इकाई और एक संपीड़ित बायोगैस संयंत्र की आधारशिला रखेंगे
प्रधानमंत्री भारतमाला परियोजना के तहत रेवाड़ी बाईपास परियोजना का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को हरियाणा जाएंगे। हरियाणा में वे सबसे पहले हिसार जाएंगे और सुबह करीब 10:15 बजे हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही, वे हिसार हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री हिसार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद, लगभग 12:30 बजे वे यमुनानगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

हवाई यात्रा को सुरक्षित, किफायती और सर्व-सुलभ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखेंगे। इसकी लागत 410 करोड़ रुपये से अधिक होगी। इसमें एक अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल, एक कार्गो टर्मिनल और एक एटीसी भवन शामिल होगा। प्रधानमंत्री हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान को भी हरी झंडी दिखाएंगे। हिसार से अयोध्या (सप्ताह में दो बार) के लिए निर्धारित उड़ानों और जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर तथा चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में तीन उड़ानों के साथ यह उपलब्धि हरियाणा की विमानन कनेक्टिविटी में एक महत्वपूर्ण छलांग होगी।

बिजली के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के साथ-साथ इस क्षेत्र में अंतिम छोर तक बिजली पहुंचाने के विजन के तहत प्रधानमंत्री यमुनानगर में दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट की 800 मेगावाट की आधुनिक थर्मल पावर यूनिट की आधारशिला रखेंगे। 233 एकड़ में फैली यह यूनिट करीब 8,470 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। इससे हरियाणा की ऊर्जा आत्मनिर्भरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और पूरे राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

गोबरधन यानी जैविक जैव-कृषि संसाधन धन को बढ़ावा देने के विजन को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री यमुनानगर के मुकरबपुर में एक संपीड़ित बायोगैस संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 2,600 मीट्रिक टन होगी। यह संयंत्र स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करते हुए प्रभावी जैविक अपशिष्ट प्रबंधन में मदद करेगा।

प्रधानमंत्री भारतमाला परियोजना के तहत करीब 1,070 करोड़ रुपये की लागत वाली 14.4 किलोमीटर लंबी रेवाड़ी बाईपास परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। इस बाईपास से रेवाड़ी शहर में भीड़भाड़ कम होगी, दिल्ली-नारनौल की यात्रा का समय करीब एक घंटे कम होगा और क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s seafood exports cross ₹72,325.82 crore in FY26 on shrimp led growth, market diversification

Media Coverage

India’s seafood exports cross ₹72,325.82 crore in FY26 on shrimp led growth, market diversification
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम के उद्घाटन और चारधाम यात्रा के शुभारंभ की शुभकामनाएं दीं
April 22, 2026
प्रधानमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति एक पत्र के माध्यम से अपने भाव व्‍यक्‍त किए

प्रधानमंत्री ने आज उत्तराखंड देवभूमि में स्थित श्री केदारनाथ धाम के द्वार खुलने के पवित्र अवसर पर श्रद्धा व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनांए दीं। इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा भी प्रारंभ हो गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में यात्रा के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को लिखे गए अपने पत्र के माध्यम से अपनी भावपूर्ण अभिव्‍यक्‍ति‍ के साथ उनके कुशल मंगल के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की।

इस अवसर के आध्यात्मिक महत्व का उल्‍लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि केदारनाथ धाम और चारधाम यात्रा भारत की अटूट आस्था, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का दिव्य उत्सव है। उन्होंने कहा कि इन तीर्थयात्राओं से देश की शाश्वत विरासत और आध्यात्मिक चेतना के दर्शन होते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

"देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है। इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं।

इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर, उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मैंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें।

हर-हर महादेव!"