मनोनीत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आतंकी हमले के चंद घंटे बाद इस संबंध में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से फोन पर बातचीत की।
बातचीत के दौरान राष्ट्रपति करजई ने श्री मोदी को आश्वस्त किया कि अफगानिस्तान भारतीय मिशन की हिफाजत के लिए हर उपाय करेगा। श्री मोदी ने भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले को नाकाम करने में अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना भी की। अफगानिसतान के हेरात प्रांत में शुक्रवार तड़के हमला करने वाले आतंकवादी प्रशिक्षित आत्मघाती हमलावर थे। भारतीय सुरक्षाकर्मियों और अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चारों आतंकवादियों को मार गिराया।


