"Narendra Modi congratulates all those taking part in Sabarmati Marathon"
"Participation in events like this a big victory in itself: Narendra Modi"

दौड़ प्रतियोगिता में कदम के साथ मन और मकसद जुड़ते हैं: समाज के जोड़ने का अवसर : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह अहमदाबाद मेराथन 2014 को प्रस्थान करवाया। इस अवसर पर श्री मोदी ने खेलदिली की भावना के साथ धावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागरिकों की संस्कृति में गति- दौड़ का अवसर कदम के साथ मन और मकसद को जोड़ने का अवसर बना है।

  • चार केटेगरी में 19,000 से अधिक नागरिकों ने लगाई दौड़
  • तेज ठंड के बावजूद साबरमती रिवरफ्रंट पर अद्भुत माहौल
  • 78 लाख के पुरस्कार

तेज ठंड के माहौल में 19,000 से ज्यादा नागरिकों के अदम्य उत्साह, उमंग के बीच मेराथन प्रारम्भ हुआ था। चार केटेगरी में आयोजित इस रिलायंस अमदावाद मेराथन में धावक भाई, बहनों ने भाग लिया। इसमें फुल मेराथन 42 किलोमीटर, हाफ मेराथन 21 किलोमीटर, ड्रीम रन सात किलोमीटर और विशिष्ठ शक्ति वाले विकलांगों की स्पर्धा दौड़ आयोजित की गई। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता के मापदंडों के साथ विजेताओं को कुल 78 लाख के पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।

Narendra Modi flags off Sabarmati Marathon

गुजरातियों में दौड़- गति स्पर्धा जीवन का उत्सव बन गया है और राज्य के चार शहर मेराथन में शामिल हुए हैं।

रिलायंस साबरमती मेराथन दौड़ में अमदावादियों सहित राज्यभर से तथा विदेश के लोग भी शामिल हुए। नेहा और कार्तिक भाई शिकागो से दौड़ में भाग लेने के लिए आए थे। अतुल करवल तथा शमशेरसिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित गुजरात पुलिस अकादमी के जवानों ने भी हाफ मेराथन में दौड़ लगाई। वर्ष 2010 से प्रारम्भ यह मेराथन दौड़ आज निरंतर चौथे वर्ष भी आयोजित हुई है।

मेराथन दौड़ के इस अवसर पर अहमदाबाद की मेयर श्रीमती मीनाक्षी बेन पटेल,उप मेयर रमेश भाई देसाई, मनपा आयुक्त के. महापात्रा, विधायक भूषण भट्ट, निर्मला बेन वाघवाणी, पूर्व मेयर असित वोरा सहित कॉर्पोरेशन के अधिकारियों सहित भारी तादाद में नागरिक उपस्थित थे।

Narendra Modi flags off Sabarmati Marathon

Narendra Modi flags off Sabarmati Marathon

Narendra Modi flags off Sabarmati Marathon

Narendra Modi flags off Sabarmati Marathon

Narendra Modi flags off Sabarmati Marathon

Narendra Modi flags off Sabarmati Marathon

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Post goes digital

Media Coverage

India Post goes digital
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
UPI के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने नागरिकों से अपने अनुभव साझा करने की अपील की
August 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की परिवर्तनकारी यात्रा को स्मरण किया, जिसका शुभारंभ एक दशक पहले हुआ था। यूपीआई ने भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाते हुए देश में त्वरित, सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक डिजिटल लेन-देन को नई गति प्रदान की।

पिछले दस वर्षों में यूपीआई ने देश के कोने-कोने तक अपनी व्यापक पहुंच बनाते हुए डिजिटल भुगतान को आम नागरिकों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बना दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यूपीआई की इस उल्लेखनीय और गौरवपूर्ण यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि इसकी उपलब्धियों पर हर भारतीय गर्व कर सकता है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने यूपीआई उपयोग के अनुभव साझा करने और यह बताने का भी आग्रह किया कि यूपीआई ने उनके दैनिक जीवन को किस प्रकार सरल, सुविधाजनक और सहज बनाया है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

एक दशक पहले शुरू हुई यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), भारत की डिजिटल भुगतान यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि सिद्ध हुई है। इसने देश में डिजिटल लेन-देन को सरल, तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हुए भुगतान के तौर-तरीकों में एक बड़ा बदलाव ला दिया है।

यूपीआई की व्यापक पहुंच और विस्तार पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।

मुझे अपने यूपीआई अनुभव के बारे में बताएं और इसने आपके जीवन को कैसे प्रभावित किया...

#10YearsOfUPI