श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात से विदा लेने और प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए दिल्ली रवाना होने पहले परोपकार का एक नया उदाहरण पेश किया। दिल्ली रवाना होने से पूर्व श्री मोदी ने राज्य सरकार में तैनात चपरासी और ड्राइवरों की बेटियों के पालन-पोषण और कल्याण के लिए अपनी व्यक्तिगत बचत में से 21 लाख रुपये दान किया। इस धनराशि से एक निधि बनायी जायेगी और इसके प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव के अधीन एक फाउंडेशन बनाया जायेगा। श्री मोदी हमेशा ही बालिका शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्पर रहे हैं और इसी दिशा में उन्होंने गुजरात में कन्या कलावाणी अभियान शुरू किया है। श्री मोदी को भेंट किये गये उपहारों की नीलामी से प्राप्त धनराशि कन्या कलावाणी फंड के लिए दान दे दी गयी।
Published By : Admin |
May 23, 2014 | 18:06 IST
Login or Register to add your comment
Explore More
Media Coverage
Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending
Nm on the go
Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
झारखंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 03, 2026
झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा,
“झारखंड के राज्यपाल श्री @संतोषगंगवार ने प्रधानमंत्री @नरेन्द्रमोदी से मुलाकात की।
@jhar_governor”
Governor of Jharkhand, Shri @santoshgangwar met Prime Minister @narendramodi.@jhar_governor pic.twitter.com/T8aLcNXRWu
— PMO India (@PMOIndia) August 3, 2026

