श्री नरेन्द्र मोदी ने 30 मार्च की शाम को कर्नाटक के बीजापुर और गोकक में विशाल जनसभाएं संबोधित करते हुए भारत की युवा शक्ति से आगे बढ़कर मतदान करके कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति को हराने की अपील की जिसने देश को बरबाद कर दिया है। आजादी के बाद देश की तरक्कील के लिए कांग्रेस पार्टी को खत्म करने संबंधी महात्मा गांधी के विचारों को याद करते हुए श्री मोदी ने लोगों से 2014 के चुनाव में भाजपा को वोट देने और कांग्रेस मुक्त् भारत सुनिश्चित करने का आग्रह किया। श्री मोदी ने कहा, “कांग्रेस नहीं बचेगी, यह देश को नहीं बचा सकती।”
श्री मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने देश को बरबाद किया है उनका अंत आ गया है और 2014 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी न सिर्फ दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पायेगी बल्कि कई सीटों पर वह काफी पीछे छूट जायेगी। श्री मोदी ने कहा, “मैं नहीं समझता कि जिन लोगों ने देश को लूटा है वे बच सकते हैं। मैं कश्मीेर से कन्या कुमारी तक जनमत को देख रहा हूं। किसी भी राज्य में कांग्रेस की सीटों की संख्या दहाई का अंक नहीं छूयेगी। कई राज्यों में तो यह अपना खाता भी नहीं खोल पायेगी।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए किस कदर विभाजनकारी तरीके अपना रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि उनकी यह घवराहट 2014 के चुनावों में हार की वजह से नहीं बल्कि इस वजह से है कि वे जानते हैं कि 16 मई के बाद उनकी जगह कहां होगी।

श्री मोदी ने पहले हाथ बढ़ाने, समर्थन जताने और फिर गलत नीतियों के जरिये देश की संपत्तियों को लूटने की कांग्रेस की चाल की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को ‘धोखापत्र’ करार दिया और उन्हें अधूरे वादों का वही ‘टेप-रिकार्ड’ दोहराने और ढोल पीटने के बजाय उनका ट्रैक रिकार्ड दिखाने की चुनौती भी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने किस तरह अपनी सभी रैलियों में सिर्फ एक पहलू ‘गुजरात मॉडल’ की बात की और उन्हें याद दिलाया कि 2014 के चुनाव गुजरात के बारे में नहीं बल्कि देश के बारे में और देश का नेता चुनने के बारे में हैं। गुजरात की सफलता की कहानी का उदाहरण देते हुए श्री मोदी ने कहा कि गुजरात मॉडल का गुब्बारा फूटने संबंधी कांग्रेस के बयान की हवा गुजरात की जनता ने लगातार तीन बार भाजपा को जिताकर निकाल दी है। श्री मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष से सवाल करते हुए कहा कि क्या् वह अपनी मां पर भी भरोसा नहीं करते क्यों कि श्रीमती सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले राजीव गांधी फाउंडेशन ने गुजरात के विकास मॉडल का लोहा माना है।
उन्होंने कांग्रेस की भ्रष्टाचार की नीतियों की कड़ी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पोषित भ्रष्टाचार को खत्म करने में प्रौद्योगिकी आधारित पहल अहम भूमिका निभा सकती है। श्री मोदी ने कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि भ्रष्टाचार से आजादी नहीं मिल सकती। मैं इससे सहमत नहीं हूं। भ्रष्टा्चार से मुक्ति मिल सकती है बस आपको नेक इरादे चाहिए।” उन्होंने कहा कि नीति आधारित राज्य् में यह सुनिश्चित किया जा सकता है जहां भेदभाव के लिए कोई स्था्न न हो। उन्होंने तीन डी- जनसांख्किीय लाभ, लोकतंत्र और मांग के रूप में भारत की क्षमता को उजागर किया और बताया कि देश की प्रगति के लिए इनका कैसे दोहन किया जा सकता है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान कि भारत के लिए ढांचागत सुविधाओं की योजना का विचार उनके मन में है पर टिप्पणी करते हुए श्री मोदी ने कहा कि कांग्रे्स सरकार को अगर कोई योजना बनाने में 60 साल लग गये तो इसे अमली जामा पहनाने में निश्चित ही 600 साल लगेंगे। श्री मोदी ने सवाल करते हुए कहा, “क्या कर्नाटक में बंदरगाह बने? क्या आपके मानचित्र में समुद्र शामिल नहीं है? आपको ढांचागत सुविधाओं का मानचित्र बनाने में 60 साल लगे, इसलिए उन्हें जमीन पर लाने में कम से कम 600 साल लगेंगे। क्या लोग 600 साल तक इंतजार कर सकते हैं।” उन्होंने कर्नाटक में बंदरगाहों और बिजली क्षेत्र के विकास के लिए उचित ढांचागत सुविधाओं की योजना बनाने के संबंध में विजन के अभाव के लिए कांग्रेस की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि देश को प्रगति से जोड़ने की श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्वर्णिम चतुर्भुज योजना ने किस तरह कांग्रेस के शासन में मामूली प्रगति की है।
युवाओं की सामूहिक शक्ति और प्रणाली में बदलाव लाने में इसकी भूमिका को रेखांकित करते हुए श्री मोदी ने युवा भारत से अपनी क्षमता और शक्ति प्रदार्शित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “ऐसा युवा राष्ट्र , क्या कुछ नहीं कर सकता! यह सबकुछ कर सकता है और हम दुनिया में गर्व कर सकते हैं। हमारे युवा कठिन परिश्रम करने को तैयार हैं और हमारे युवा नौकरियां चाहते हैं। वे बस अवसर चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य हकीकत मे बदलने के लिए कौशल विकास सुनिश्चित करना होगा।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जगदीश शेट्टर भी मौजूद थे।




Incredible moments from Bharat Vijay Rally in Gokak :









