सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री थर्मन शंमुगरत्नम ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
 

सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री महामहिम थर्मन षणमुगरत्‍नम ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सिंगापुर के प्रधानमंत्री महामहिम ली ह्सिएन लूंग की सफल भारत यात्रा का स्‍मरण कराया जो अक्‍तूबर 2016 में भारत आए थे। उन्‍होंने दोनों नेताओं की बैठक में किए गए निर्णयों को अमली जामा पहनाने की दिशा में दोनों पक्षों की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की।

श्री षणमुगरत्‍नम ने जीएसटी के सफल कार्यान्‍वयन पर प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्‍होंने दोनों देशों के परस्‍पर संबंधों, विशेषकर आर्थिक क्षेत्र में उपलब्धियों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने निवेश, शहरी विकास, नागर विमानन और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में घनिष्‍ठ आपसी सहयोग की सराहना की। 

दोनों नेताओं ने बैंकिंग, डिजिटल वित्‍त, पर्यटन और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया। 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi’s FTA push: Why India’s MSMEs now have a bigger export opportunity

Media Coverage

PM Modi’s FTA push: Why India’s MSMEs now have a bigger export opportunity
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया
August 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई भीषण अग्निकांड में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस दुर्घटना से पीड़ित लोगों की प्रमुखता से सहायता कर रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में लिखा,

"पश्चिम बंगाल में बीरभूम अग्निकांड में जानमाल की हानि के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन इस दुर्घटना से पीड़ित लोगों की सहायता कर रहा है: प्रधानमंत्री @narendramodi"