क्र. सं.

समझौता ज्ञापन / समझौता

हस्ताक्षरकर्ता (भारत)

हस्ताक्षरकर्ता (म्यांमार)

आदान-प्रदान

1

मानव तस्करी रोकने; बचाव, पुन: प्रा‍प्ति, प्रत्यावर्तन और तस्करी के शिकार लोगों के पुन: एकीकरण के लिए सहयोग पर समझौता ज्ञापन

महामहिम श्री सौरभ कुमार; म्यांमार में भारत के राजदूत

महामहिम मो क्यो आंग

भारत में म्यांमार के राजदूत

हस्ताक्षरकर्ता के समान

2

त्वरित प्रभाव परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए भारतीय अनुदान सहायता के बारे में भारत सरकार और म्यांमार संघ के गणराज्य की सरकार के बीच समझौता

महामहिम श्री सौरभ कुमार; म्यांमार में भारत के राजदूत

महामहिम मो क्यो आंग

भारत में म्यांमार के राजदूत

हस्ताक्षरकर्ता के समान

3

मराक ओओ टाउनशिप अस्पताल में भट्टी के निर्माण के लिए राखीन सरकार और यांगून स्थित भारत के दूतावास के बीच परियोजना समझौता, राखीन राज्य विकास कार्यक्रम के तहत गवा टाउनशिप में बीज भंडारण गृहों और पानी की आपूर्ति प्रणालियों का निर्माण

महामहिम श्री सौरभ कुमार; म्यांमार में भारत के राजदूत

महामहिम मो क्यो आंग

भारत में म्यांमार के राजदूत

हस्ताक्षरकर्ता के समान

4

राखीन राज्य विकास कार्यक्रम के तहत राखीन राज्य के पांच टाउनशिप में सौर ऊर्जा द्वारा बिजली के वितरण के लिए राखीन राज्य सरकार और यांगून स्थित भारत के दूतावास के बीच परियोजना समझौता

महामहिम श्री सौरभ कुमार; म्यांमार में भारत के राजदूत

महामहिम मो क्यो आंग

भारत में म्यांमार के राजदूत

हस्ताक्षरकर्ता के समान

5

राखीन राज्य विकास कार्यक्रम के तहत क्यान्याल्यांग- ओह्ल्फ्यू रोड, बूथेदौंग टाउनशिप में क्यंग तुंग क्यॉ पांग सड़क निर्माण के लिए सरकार और यांगून स्थित भारत के दूतावास के बीच परियोजना समझौता

महामहिम श्री सौरभ कुमार; म्यांमार में भारत के राजदूत

महामहिम मो क्यो आंग

भारत में म्यांमार के राजदूत

हस्ताक्षरकर्ता के समान

6

, राखीन राज्य विकास कार्यक्रम के तहत प्री-स्कूलों के निर्माण के लिए सामाजिक कल्याण, राहत और पुनर्वास तथा यांगून स्थित भारतीय  दूतावास के बीच परियोजना समझौता

महामहिम श्री सौरभ कुमार; म्यांमार में भारत के राजदूत

महामहिम मो क्यो आंग

भारत में म्यांमार के राजदूत

हस्ताक्षरकर्ता के समान

7

लकड़ी की तस्करी रोकने और  बाघों और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण पर सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन

महामहिम श्री सौरभ कुमार; म्यांमार में भारत के राजदूत

महामहिम मो क्यो आंग

भारत में म्यांमार के राजदूत

हस्ताक्षरकर्ता के समान

8

भारत (पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय) और म्यांमार (विद्युत और ऊर्जा मंत्रालय) के बीच पेट्रोलियम उत्पादों के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन

भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री सुनील कुमार

तेल और गैस योजना विभाग, बिजली और ऊर्जा मंत्रालय में महानिदेशक यू थान जॉ

म्यांमार में भारत के राजदूत श्री सौरभ कुमार और भारत में म्यांमार के राजदूत श्री मो क्यो आंग

9

भारत के संचार मंत्रालय और म्यांमार के परिवहन और संचार मंत्रालय के बीच संचार के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन

दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय में सचिव श्री अंशु प्रकाश

महामहिम मो क्यो आंग

भारत में म्यांमार के राजदूत

हस्ताक्षरकर्ता के समान

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From welfare to opportunity: How DPI 2.0 and AI will unlock India’s productivity

Media Coverage

From welfare to opportunity: How DPI 2.0 and AI will unlock India’s productivity
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा
June 28, 2026

27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स की अपनी राजकीय यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने आज माहे द्वीप के विक्टोरिया स्थित स्टेट हाउस में आधिकारिक वार्ता की।

वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता विकास, डिजिटल परिवर्तन, सतत् विकास, सामाजिक अवसंरचना, अक्षय ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा तथा रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को और सुदृढ़ करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में अवैध मत्स्यन, मादक पदार्थों की तस्करी और समुद्री डकैती जैसी चुनौतियों सहित क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने भारत द्वारा घोषित विशेष आर्थिक पैकेज के अंतर्गत परियोजनाओं और पहलों के कार्यान्वयन में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की विकास प्राथमिकताओं के समर्थन तथा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और स्थायी साझेदारी को और गहरा करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

आधिकारिक वार्ता के उपरांत दोनों नेताओं ने भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक संयुक्त स्मारक लोगो जारी किया। इसके बाद क्षमता विकास, यूपीआई, स्वास्थ्य, कृषि, पोत परिवहन, अंतरिक्ष, प्रत्यर्पण तथा ऋण सहायता (लाइन ऑफ क्रेडिट) के क्षेत्रों में कई समझौता ज्ञापनों/समझौतों का आदान-प्रदान किया गया। ऋण सहायता (लाइन ऑफ क्रेडिट) की राशि 1,250 करोड़ रुपये है। समझौता ज्ञापनों/समझौतों की पूरी सूची यहाँ [link] देखी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, सेशेल्स की विकास आवश्यकताओं के समर्थन में खाद्य सुरक्षा, अवसंरचना, स्वास्थ्य, व्यावसायिक प्रशिक्षण, समुद्री सुरक्षा तथा रक्षा के क्षेत्रों में कई घोषणाएँ भी की गईं। इन घोषणाओं का विवरण यहाँ [link] देखा जा सकता है। सेशेल्स ने आपदा-प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन (सीडीआरआई) में शामिल होने की भी घोषणा की।

दिन के बाद के हिस्‍से में प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की राष्ट्रीय विधानसभा के विशेष अधिवेशन को संबोधित किया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। अपने संबोधन में उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच मित्रता के ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला तथा लोकतंत्र, विधि का शासन और जन-केंद्रित सुशासन जैसे साझा मूल्यों को रेखांकित किया, जो दोनों देशों का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि परस्पर विश्वास और घनिष्ठ सहयोग ने विकास सहयोग, समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वास्थ्य तथा क्षमता विकास जैसे क्षेत्रों में विस्तृत एक मजबूत साझेदारी को आकार दिया है। प्रधानमंत्री ने दोनों लोकतंत्रों के बीच संसदीय आदान-प्रदान को और बढ़ाने का भी आह्वान किया। प्रधानमंत्री का पूरा संबोधन यहाँ [link] देखा जा सकता है।

सेशेल्स के विपक्ष के नेता महामहिम श्री बर्नार्ड जॉर्जेस ने भी प्रधानमंत्री से भेंट की। दोनों नेताओं ने भारत-सेशेल्स द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच विशेष मित्रता को और सुदृढ़ बनाने के प्रति अपना दृढ़ समर्थन व्यक्त किया।