पहले पुडुचेरी में कांग्रेस-DMK की सरकार के दौरान कुशासन, जनकल्याण की उपेक्षा और आर्थिक गिरावट देखी गई: पीएम मोदी
BJP-NDA की डबल इंजन सरकार में पुडुचेरी में बड़े पैमाने पर बदलाव आया है: पीएम मोदी
आज पुडुचेरी में कई विपक्ष शासित राज्यों के मुकाबले महिलाओं के लिए ज्यादा सुरक्षित माहौल है: पीएम मोदी
BJP-NDA का मतलब “पुडुचेरी फर्स्ट” और “इंडिया फर्स्ट” है, जबकि विपक्षी पार्टियां “फैमिली-फर्स्ट” पॉलिटिक्स से चलती हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत नमो ऐप के जरिए पुडुचेरी के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी-एनडीए सरकार को पूरे देश की बहन-बेटियां भरपूर आशीर्वाद देती हैं। बीते 11 वर्षों में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जितने काम हुए हैं, वो पहले कभी नहीं हुए। पीएम मोदी ने कहा कि पुडुचेरी की जनता कांग्रेस और डीएमके वालों को बिल्कुल मौका नहीं देगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी-एनडीए की केंद्र सरकार टूरिज्म पर बल दे रही है। पुडुचेरी में डबल इंजन सरकार है, यहां तेजी से टूरिज्म के भी प्रोजेक्ट्स पूरे होते हैं। यही वजह है कि बीते 4-5 सालों में पुडुचेरी आने वाले टूरिस्टों की संख्या करीब दोगुनी हुई है।

प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता कृष्णराज सक्तिवेल, महिला मोर्चा स्टेट प्रभारी जयंती गोपालकृष्णनन, स्टेट युवा मोर्चा प्रेसिडेंट आदलरासन, युवा मोर्चा के पूर्व महासचिव गणपति और बीजेपी वाइस प्रेसिडेंट पलानी से संवाद किया। इस संवाद को राज्य के हजारों बूथ कार्यकर्ताओं ने भी सुना। कार्यकर्ताओं के अनुभवों को सुनते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने पुडुचेरी के विकास के लिए BEST का एक मंत्र दिया था। BEST यानी Business, Education, Spirituality और Tourism. मुझे खुशी है कि पुडुचेरी के लोगों ने खासतौर पर हमारे युवा साथियों ने इसको बहुत पसंद किया। मुझे जानकारी मिली है कि 'My Puducherry is BEST', ये सोशल मीडिया में काफी चर्चा में रहता है।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले कांग्रेस और डीएमके के कारनामों से लोगों में नाराजगी रही है। कांग्रेस और डीएमके के लोग अभी भी सुधरे नहीं हैं। आजकल ये आपस में खूब लड़ रहे हैं। कांग्रेस और डीएमके वाले जानते हैं कि पुडुचेरी की जनता उन्हें मौका नहीं देगी। फिर भी हर सीट के पीछे लड़ रहे हैं। ये इसलिए लड़ रहे हैं ताकि अगर गलती से भी मौका मिला, तो लूट में उनको ज्यादा हिस्सेदारी मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोगों के घर-घर जाकर सबसे मिलकर साफ-साफ बताइए कि कांग्रेस-डीएमके यानी 'Family First' और बीजेपी-एनडीए यानी 'Puducherry First, India First.' में कितना अंतर है। कांग्रेस के नेता तो दिल्ली के इनके फर्स्ट फैमिली को ही खुश करने में लगे रहते हैं।

पुडुचेरी की बीजेपी-एनडीए सरकार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां लॉ एंड ऑर्डर पर बहुत काम हुआ है। इसके साथ ही विकास के कई काम हमारी सरकार ने किए हैं, जैसे लखपति दीदी हो या ड्रोन दीदी, या फिर हमारे किसान भाई-बहनों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, हमने हर वर्ग का खास ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि आप जब भी बूथ में माताओं-बहनों से मिलें तो उन्हें इस बारे में जरूर बताएं। आप उनको यह भी बताएं कि NCRB के मुताबिक पुडुचेरी में विमेन क्राइम रेट 25 है, जो नेशनल एवरेज से भी कम है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी-एनडीए सरकार ने महिला कल्याण के लिए बहुत कुछ किया है। सुरक्षा के साथ-साथ बहनों-बेटियों की कमाई बढ़े, ये भी हमारी बहुत बड़ी प्राथमिकता है। केंद्र सरकार ने जो लखपति दीदी अभियान शुरू किया है, उसमें अकेले पुडुचेरी में 7000 से अधिक लखपति दीदी बनी हैं। यहां फिर से सरकार आने के बाद हम नई 10,000 लखपति दीदी और बनाएंगे। पर्यटन की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सबसे आकर्षक टूरिज्म डेस्टिनेशन में से पुडुचेरी एक है। यहां बहुत बड़ी संख्या में बाहर से लोग आते हैं। बीजेपी-एनडीए सरकार का बहुत अधिक फोकस कनेक्टिविटी पर रहा है, ताकि टूरिज्म को लाभ हो। वीजा की सुविधा बेहतर होने से टूरिस्टों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसका लाभ पुडुचेरी को मिल रहा है। केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन स्कीम ने इतिहास, आस्था और अध्यात्म से जुड़े स्थलों पर भी बेसिक सुविधाओं का विकास किया है।

पीएम ने कहा कि पुडुचेरी के हमारे मछुआरा भाई-बहन इकोनॉमी का अहम हिस्सा हैं। हमारी सरकार फिशरमैन के लिए कई स्कीम्स चला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने इतने सालों तक देश में सरकारें चलाईं, लेकिन अलग फिशरीज मिनिस्ट्री तक नहीं बनाई। ये काम बीजेपी-एनडीए सरकार ने किया और पहली बार देश में फिशरमैन और फिशरीज के काम के लिए, ब्लू इकोनॉमी के लिए नया मंत्रालय बनाया। इस नए मंत्रालय के लिए अलग बजट बनाया, अलग योजनाएं बनाईं, ताकि फिशरीज से जुड़े परिवारों का जीवन बेहतर हो। आज हमारे मछुआरा समुदाय को भी किसानों की तरह किसान क्रेडिट कार्ड मिल रहा है। पीएम मत्स्य संपदा स्कीम के तहत हजारों मिनावर परिवारों को मदद दी जा रही है। पुडुचेरी की बीजेपी-एनडीए सरकार इसमें अपनी तरफ से भी हजारों रुपये की मदद देती है। यानी मिनावर कम्युनिटी को डबल इंजन का डबल बेनिफिट मिलता है।

पीएम ने कहा कि बीते पांच वर्षों में पुडुचेरी में हेल्थ और एजुकेशन को लेकर बहुत काम हो चुके हैं। केंद्र की सरकार हो या पुडुचेरी में बीजेपी-एनडीए सरकार हो, एजुकेशन और हेल्थ केयर हमारी प्राथमिकता रही है। इसलिए बीजेपी-एनडीए डबल इंजन सरकार के बारे में लोग बहुत अच्छी बातें कहते हैं। मेरा सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि उनका पूरा फोकस बूथ पर होना चाहिए। बूथ के अंदर जो पन्ना प्रमुख होंगे, वो सब लोगों का ध्यान रखें। बूथ में जितने मतदाता हैं, एक-एक मतदाता पर हम अपना ध्यान केंद्रित करें और हमारी कोशिश होनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संवाद के समापन पर कहा कि बूथ मजबूत बनेगा तो इससे भाजपा को विजय और आसानी से मिलेगी। चुनाव में सिर्फ माहौल काफी नहीं होता। माहौल को मतदान में बदलना पड़ता है और ये काम सिर्फ बूथ कार्यकर्ता कर सकते हैं। इसलिए आने वाले समय में दिन-रात एक करके हर वोटर तक पहुंचना है। हमें सरकारी योजनाओं के हर लाभार्थी से संपर्क करना है। ये भी याद रखना है कि पुडुचेरी में एनडीए के बाकी साथी भी हमारे साथ चुनाव में हैं इन सभी दलों के कार्यकर्ताओं के साथ हमारा संपर्क और संवाद अच्छा होना चाहिए, ताकि एनडीए-भाजपा के सभी उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत हासिल करें।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released

Media Coverage

First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
President’s address on the eve of 80th Independence Day reflects the nation’s strength and inspires renewed determination for a Viksit Bharat: PM
August 14, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today lauded the address delivered by President of India, Smt. Droupadi Murmu, on the eve of 80th Independence Day noting that it was motivating and thoughtful.

The Prime Minister observed that her thoughts reflect the strength of our nation and the aspirations of every Indian. He stated that her message inspires us all to work with renewed determination for a Viksit Bharat.

In a post on X, the Prime Minister shared:

"A motivating and thoughtful address by Rashtrapati Ji on the eve of Independence Day.

Her thoughts reflect the strength of our nation and the aspirations of every Indian.

Her message inspires us all to work with renewed determination for a Viksit Bharat.

@rashtrapatibhvn"