सेवा, संगठन और समर्पण की भावना; बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है: "मेरा बूथ सबसे मजबूत" अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी
हर बूथ, भारत के विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की यात्रा का आधार है: बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी
विकास को हमेशा “सेवा का साधन” माना जाना चाहिए, न कि राजनीति का औजार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नमो ऐप के जरिए बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। अपने शुरुआती संबोधन में उन्होंने कहा कि ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जमीनी स्तर पर भाजपा की सफलता की सबसे मजबूत कड़ी है। जैसे बूंद-बूंद से घड़ा भरता है, वैसे ही जब हर बूथ सबसे मजबूत रहता है तभी पार्टी को सफलता मिलती है। यह खुशी की बात है कि बिहार भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी कोशिश बूथ जीतने पर होनी चाहिए। बूथ जीत गए तो चुनाव जीत गए। मैं तो हमेशा कहता हूं कि चुनाव नेता नहीं लड़ते। चुनाव तो बूथ का कार्यकर्ता लड़ता है और चुनाव नेता नहीं जीतते, बल्कि बूथ का कार्यकर्ता ही जीतता है। प्रचार, मतदान और वोटों की गिनती से विजय की जो त्रिवेणी बनती है, यह हमारे कार्यकर्ताओं के पसीने, उनके त्याग और तपस्या से बनती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर पटना के दिलीप पासवान, पूर्णिया की मेघा देवी, बोधगया के ओमप्रकाश कुमार, दरभंगा की रेखा देवी और मोतिहारी के कैलाश कुमार सहनी से कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र के महाउत्सव की शुरुआत हो चुकी है। बिहार के घर-घर से एक ही आवाज सुनाई दे रही है- एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार, फिर से बनेगी सुशासन की सरकार। उन्होंने कहा कि हमें यह भी याद रखना है कि हर बूथ में हमारे साथ एनडीए के अन्य दलों के कार्यकर्ता भी होंगे। इन सभी के साथ हमारा तालमेल बेहतरीन होना चाहिए। एनडीए के हर उम्मीदवार के साथ पूरी मजबूती से जुड़ना है। हमें अपने संगठन की पूरी ताकत दिखानी है। जब फिर से एनडीए की एक मजबूत सरकार बिहार में बनेगी तो इससे बिहार के हर भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ेगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत में पीएम ने कहा कि जिन परिवारों को सरकार से जो लाभ मिला है, कार्यकर्ताओं को बूथ के हिसाब से उसकी सूची बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन आदि योजनाओं के सभी लाभार्थियों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। विभिन्न योजनाओं की अच्छी वीडियो मोबाइल फोन या लैपटॉप में डालें और जब लोगों से मिलने जाएं तो उन्हें जरूर दिखाएं। पीएम ने कहा कि मेरे लिए हर बूथ का कार्यकर्ता मेरा मोदी है। जब बूथ पर आप स्वयं मोदी बन जाएंगे, तो जिनको अभी किसी स्कीम का लाभ नहीं मिला है, उन्हें मेरी तरफ से गारंटी देना कि उन्हें भी लाभ जरूर मिलेगा।

पीएम मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि दिवाली आने वाली है, छठ पूजा का महापर्व भी आने वाला है, नवरात्रि के दिनों से जीएसटी बचत उत्सव चल रहा है। एक तो नवरात्रि के पहले दिन जीएसटी के कारण लोगों ने दिवाली मनाई। अब 20 अक्टूबर को दिवाली मनाने जा रहे हैं। इस बार बिहार की जनता-जनार्दन को 14 नवंबर को एनडीए की ‘विजय वाली दिवाली’ भी मनानी है। इसमें हर बार की तरह बिहार की बहन-बेटियों की बड़ी भूमिका रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में मुझे नीतीश जी के साथ एक बड़ी योजना को लॉन्च करने का सौभाग्य मिला। इसके तहत बिहार की 1 करोड़ 20 लाख बहनों के खातों में दस-दस हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। आप इन बहनों को यह जरूर बताइए कि यह पैसा सिर्फ एक बार की मदद नहीं है। यह नया रोजगार करने का प्रोत्साहन है। इस पैसे से वह जो काम शुरू करेंगी उसे आगे बढ़ाने के लिए हम और भी मदद करने वाले हैं। मुझे विश्वास है कि माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही वरिष्ठ जनों का भी पूरा आशीर्वाद हम पर है।

बिहार के कार्यकर्ताओं के जोश और उल्लास देखकर पीएम ने कहा कि अपने बूथ पर दीदियों के जो समूह हैं, जीविका दीदियां है, लखपति दीदी हैं डेयरी से जुड़ी बहनें हैं। उनसे मिलें और उनकी उत्साहजनक बातों को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लोगों तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन हर मोहल्ले और सोसाइटी से 10-15 लोगों का समूह बनाकर एक साथ थाली बजाते और गीत गाते हुए जाना चाहिए। ऐसा लगे कि लोकतंत्र का उत्सव मना रहे हैं। कार्यकर्ता बूथ की बहनों का टिफिन भोज भी रख सकते हैं। 23 अक्टूबर को भैया दूज पर बूथ में बहनों के लिए विशेष कार्यक्रम होने चाहिए। इस बार भैया दूज लोकतंत्र का उत्सव बन जाना चाहिए। आपके बूथ में समूह की बहनें जो उत्पाद बनाती हैं उनके उत्पाद खरीदें और रिश्तेदारों को उपहार दें। इससे स्वदेशी के संदेश के साथ-साथ वोकल फॉर लोकल का हमारा मंत्र भी सशक्त होगा।

बिहार में बह रही विकास की धारा का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आज राज्य में बेहतर माहौल बना है। इसका सबसे अधिक फायदा हमारे नौजवानों को हो रहा है। आज जो नौजवान हैं, इन्होंने वो दौर नहीं देखा, जिसने बिहार को तबाह कर दिया था। हम लोगों ने बिहार में वह दौर देखा है, जब यहां बहुत बड़ा हिस्सा नक्सलवाद से प्रभावित था। लोग शाम होते ही अपने घरों से निकलने से डरते थे। सरकारी अफसर भी यदि एक इलाके से दूसरे इलाके में जाते थे, तो उन्हें सीआरपीएफ और पुलिस का एस्कॉट लेना पड़ता था। यह तो आप सब जानते ही हैं कि एनडीए सरकार ने बिहार की स्थिति बहुत मेहनत करके बदली है। आज हम नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की स्थिति में आ गए हैं।

नारीशक्ति की महत्ता बताते हुए पीएम ने कहा कि मेरे भारत की जो मातृशक्ति है, आप जैसी दीदी हैं, वही मेरी सबसे बड़ी सुरक्षा कवच और प्रेरणा हैं। वही मेरी सबसे बड़ी शक्ति और ऊर्जा हैं। उन्होंने कहा कि जैसे किसान एक दाने से हजारों दाने पैदा कर लेते हैं, उसी तरह महिलाएं भी सरकार से मिले दस हजार रुपयों को 10 लाख बना लेंगी। उन्होंने कहा कि आज बिहार में शानदार सड़कें और पुल बन रहे हैं। अभी पटना में मेट्रो चली है। आपके बूथ में भी रेल, रोड या दूसरे प्रोजेक्ट बने हैं या कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। कई नई ट्रेनें चली हैं। रेलवे स्टेशन का आधुनिकरण हुआ है। बिहार में किसी भी दिशा में आप 25-50 किमी जाएंगे तो कोई ना कोई डेवलपमेंट का काम चलता हुआ दिख जाएगा। मतदाताओं से मुलाकात के दौरान आप इसकी विस्तार से चर्चा जरूर करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संवाद के अंत में कहा कि हमारे लिए विकास सर्वोपरि है। इसे आप आंकड़ों के साथ लोगों को बताएं। जैसे मैं आपको एक आंकड़ा बताता हूं। 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस-आरजेडी की सरकार थी। तब बिहार को सिर्फ दो लाख करोड़ मिले थे। लेकिन आपने मुझे मौका दिया तो हमने 2014 से 2024 इन 10 सालों में 9 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। आपको यह जानकर खुशी होगी कि 4 लाख करोड़ तो सिर्फ रोड, पुल, रेल, एयरपोर्ट, मेट्रो ऐसे प्रोजेक्ट में लगे हैं। इससे सुविधाएं तो बढ़ ही रही हैं, बिहार के युवाओं को भी निरंतर रोजगार मिल रहे हैं।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Reform, perform, transform will go on: PM Modi hails 7.7% GDP growth

Media Coverage

Reform, perform, transform will go on: PM Modi hails 7.7% GDP growth
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister Narendra Modi congratulates people of Assam on commendable environmental feat
June 05, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today extended his heartiest congratulations to the people of Assam, especially the state’s Nari Shakti, for achieving a commendable feat in environmental conservation. The Prime Minister remarked that the state's Nari Shakti has taken a lead in this significant effort, which is aimed at building a sustainable planet.

The Prime Minister posted on X:

"Commendable feat. Congratulations to the people of Assam, especially the state’s Nari Shakti for taking the lead in this effort aimed at building a sustainable planet"