प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 27 जून 2022 को जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर जर्मनी के के चांसलर श्री ओलाफ स्कोल्ज़ से जर्मनी के श्लॉस एल्मौ में भेंट की।

इस वर्ष दो नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी। पिछली बैठक भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श के लिए 2 मई 2022 को प्रधानमंत्री की बर्लिन यात्रा के दौरान हुई थी। प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के निमंत्रण के लिए चांसलर स्कोल्ज़ का आभार व्यक्त किया।

पिछले महीने हुई अपनी चर्चा को जारी रखते हुए, दोनों नेताओं ने अपनी हरित और सतत विकास साझेदारी को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। बैठक के दौरान, जलवायु कार्रवाई, जलवायु वित्तपोषण के प्रावधान और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण जैसे विषयों को शामिल किया गया। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी सहमति व्यक्त की।

बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय निकायों में अधिक समन्वय, विशेष रूप से भारत की आगामी जी-20 अध्यक्षता के संदर्भ में भी चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक परिदृश्यों पर भी विचारों विमर्श किया।

प्रधानमंत्री की जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से भेंट

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री की दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के साथ बैठक

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ बैठक की

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ बैठक की

जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के साथ बैठक की

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Tractor sales cross 10 lakh mark in FY26 on strong rural demand, GST cut

Media Coverage

Tractor sales cross 10 lakh mark in FY26 on strong rural demand, GST cut
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 12 अप्रैल 2026
April 12, 2026

Trust, Technology & Transformation: How India is Building a Viksit Bharat Under PM Modi