3 अक्टूबर 2014 को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने "मन की बात" नामक एक रेडियो कार्यक्रम शुरू करके एक अभिनव पहल की शुरुआत की। इसका उद्देश्य जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और जन-केंद्रित गवर्नेंस मॉडल के उनके विजन को साकार करना था। पिछले एक दशक में, यह कार्यक्रम सार्वजनिक चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है, जिसने भारत में रेडियो को पुनर्जीवन दिया और भौगोलिक और सामाजिक सीमाओं को पार करने वाले संवाद की अलख जगाई। प्रत्येक एपिसोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने विविध मुद्दों पर चर्चा की है, जो हर भारतीय नागरिक की चिंताओं को संबोधित करते हैं और राष्ट्र की नब्ज को गहराई से समझते हैं।

अब तक 109 एपिसोड के साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने हर भारतीय नागरिक की चिंताओं को संबोधित करने के लिए अटूट समर्पण दिखाया है, परीक्षा के तनाव की चुनौतियों से लेकर वेस्ट मैनेजमेंट और जल संरक्षण के महत्व तक। इस मंच के माध्यम से उन्होंने न केवल अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया है, बल्कि आम नागरिकों से प्राप्त असल जीवन की कहानियों, चिंताओं और नए विचारों को भी साझा किया है। इस निरंतर संवाद में शामिल होकर, ‘मन की बात’ पार्टिसिपेटरी गवर्नेंस के लिए एक मंच में बदल गया है, जो सरकार और लोगों के बीच की खाई को पाट रहा है।

"मन की बात" गवर्नेंस के पारंपरिक तरीकों से एक ऐतिहासिक प्रस्थान है, जो नागरिकों को अभूतपूर्व अवसर प्रदान करता है कि वे अपनी राय व्यक्त करें, रचनात्मक विचार साझा करें और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में योगदान दें। इस मंच ने जीवन के सभी क्षेत्रों के व्यक्तियों को सीधे देश के सर्वोच्च कार्यालय से जुड़ने का अधिकार दिया है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समावेशिता और भागीदारी की भावना को बढ़ावा मिला है। इससे पहले कभी भी किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नागरिकों के साथ इतने बड़े पैमाने पर दोतरफा, गैर-राजनीतिक कम्युनिकेशन चैनल शुरू नहीं किया था।

संवाद के लिए एक मंच होने के अलावा, 'मन की बात' राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चुने गए विषय भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता के प्रति गहरी जागरूकता को दर्शाते हैं, क्योंकि वह पूरे देश के नागरिकों के लिए जरूरी मुद्दों को संबोधित करते हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक सीमाओं को पार करते हुए, 'मन की बात' समानता के सिद्धांत को पुष्ट करता है और भारत के सामाजिक ताने-बाने को बनाने वाले विभिन्न समुदायों के बीच एकजुटता और समभाव की सोच को बढ़ावा देता है।

"मन की बात" के सबसे उल्लेखनीय पहलुओं में से एक इसकी सामाजिक बदलाव को प्रेरित करने की भूमिका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, प्रधानमंत्री मोदी ने कहानियों की परिवर्तनकारी शक्ति का उपयोग करके कलेक्टिव एक्शन को प्रेरित करने और जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है। "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान, योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर जोर देने जैसी पहल लाखों नागरिकों के साथ जुड़ी हैं, जिससे समाज में ठोस सुधार लाने वाले जन आंदोलनों को गति मिली है।

सामाजिक परिवर्तन को प्रेरित करने के अलावा, "मन की बात" सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में भी कार्य करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और आवास योजना जैसी पहलों को इस कार्यक्रम में रेखांकित किया है, नागरिकों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है। "मन की बात" के माध्यम से सरकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देकर, प्रधानमंत्री मोदी लाखों लोगों, विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक सफलतापूर्वक पहुंचे हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो गया है कि उनके पास महत्वपूर्ण सेवाओं और संसाधनों तक पहुंच है।

अपने मूल उद्देश्य में, "मन की बात" सिर्फ एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनता की आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति और भारत की निरंतर विकास यात्रा का प्रतिबिंब है। आम नागरिकों की उपलब्धियों को सामने लाकर और भारत की शक्तियों का उत्सव मना कर, प्रधानमंत्री मोदी ने जनता में आशा और महत्वाकांक्षा की भावना जगाई है। अपने आकर्षक आख्यानों और प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से, उन्होंने इनोवेशन और आंत्रप्रेन्योरशिप के कल्चर को बढ़ावा दिया है तथा नागरिकों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया है

इस प्रकार, "मन की बात" भारतीय शासन व्यवस्था में एक परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में उभरा है, जो भागीदारी युक्त लोकतंत्र, समावेशिता और सामाजिक बदलाव के सिद्धांतों को मूर्त रूप देता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार और लोगों के बीच संबंधों को पुनर्परिभाषित किया है, नागरिकों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का अधिकार दिया है। "मन की बात" लोगों में आशा जगाना, सामाजिक परिवर्तन को आगे बढ़ाना और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना जारी रखता है, यह भारत के भविष्य को आकार देने में संवाद और सहभागिता की परिवर्तनकारी क्षमता का एक चमकदार उदाहरण है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Strengthening India’s path to power leadership: How India is energising a new growth story - By Shri Manohar Lal, Union Minister of Power

Media Coverage

Strengthening India’s path to power leadership: How India is energising a new growth story - By Shri Manohar Lal, Union Minister of Power
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
जल जीवन मिशन के 6 साल: हर नल से बदलती ज़िंदगी
August 14, 2025
"हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन, एक प्रमुख डेवलपमेंट पैरामीटर बन गया है।" - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

पीढ़ियों तक, ग्रामीण भारत में सिर पर पानी के मटके ढोती महिलाओं का दृश्य रोज़मर्रा की बात थी। यह सिर्फ़ एक काम नहीं था, बल्कि एक ज़रूरत थी, जो उनके दैनिक जीवन का अहम हिस्सा थी। पानी अक्सर एक या दो मटकों में लाया जाता, जिसे पीने, खाना बनाने, सफ़ाई और कपड़े धोने इत्यादि के लिए बचा-बचाकर इस्तेमाल करना पड़ता था। यह दिनचर्या आराम, पढ़ाई या कमाई के काम के लिए बहुत कम समय छोड़ती थी, और इसका बोझ सबसे ज़्यादा महिलाओं पर पड़ता था।

2014 से पहले, पानी की कमी, जो भारत की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक थी; को न तो गंभीरता से लिया गया और न ही दूरदृष्टि के साथ हल किया गया। सुरक्षित पीने के पानी तक पहुँच बिखरी हुई थी, गाँव दूर-दराज़ के स्रोतों पर निर्भर थे, और पूरे देश में हर घर तक नल का पानी पहुँचाना असंभव-सा माना जाता था।

यह स्थिति 2019 में बदलनी शुरू हुई, जब भारत सरकार ने जल जीवन मिशन (JJM) शुरू किया। यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य हर ग्रामीण घर तक सक्रिय घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) पहुँचाना है। उस समय केवल 3.2 करोड़ ग्रामीण घरों में, जो कुल संख्या का महज़ 16.7% था, नल का पानी उपलब्ध था। बाकी लोग अब भी सामुदायिक स्रोतों पर निर्भर थे, जो अक्सर घर से काफी दूर होते थे।

जुलाई 2025 तक, हर घर जल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति असाधारण रही है, 12.5 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण परिवारों को जोड़ा गया है, जिससे कुल संख्या 15.7 करोड़ से अधिक हो गई है। इस कार्यक्रम ने 200 जिलों और 2.6 लाख से अधिक गांवों में 100% नल जल कवरेज हासिल किया है, जिसमें 8 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश अब पूरी तरह से कवर किए गए हैं। लाखों लोगों के लिए, इसका मतलब न केवल घर पर पानी की पहुंच है, बल्कि समय की बचत, स्वास्थ्य में सुधार और सम्मान की बहाली है। 112 आकांक्षी जिलों में लगभग 80% नल जल कवरेज हासिल किया गया है, जो 8% से कम से उल्लेखनीय वृद्धि है। इसके अतिरिक्त, वामपंथी उग्रवाद जिलों के 59 लाख घरों में नल के कनेक्शन किए गए, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि विकास हर कोने तक पहुंचे। महत्वपूर्ण प्रगति और आगे की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय बजट 2025–26 में इस कार्यक्रम को 2028 तक बढ़ाने और बजट में वृद्धि की घोषणा की गई है।

2019 में राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए जल जीवन मिशन की शुरुआत गुजरात से हुई है, जहाँ श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में सुजलाम सुफलाम पहल के माध्यम से इस शुष्क राज्य में पानी की कमी से निपटने के लिए काम किया था। इस प्रयास ने एक ऐसे मिशन की रूपरेखा तैयार की जिसका लक्ष्य भारत के हर ग्रामीण घर में नल का पानी पहुँचाना था।

हालाँकि पेयजल राज्य का विषय है, फिर भी भारत सरकार ने एक प्रतिबद्ध भागीदार की भूमिका निभाई है, तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए राज्यों को स्थानीय समाधानों की योजना बनाने और उन्हें लागू करने का अधिकार दिया है। मिशन को पटरी पर बनाए रखने के लिए, एक मज़बूत निगरानी प्रणाली लक्ष्यीकरण के लिए आधार को जोड़ती है, परिसंपत्तियों को जियो-टैग करती है, तृतीय-पक्ष निरीक्षण करती है, और गाँव के जल प्रवाह पर नज़र रखने के लिए IoT उपकरणों का उपयोग करती है।

जल जीवन मिशन के उद्देश्य जितने पाइपों से संबंधित हैं, उतने ही लोगों से भी संबंधित हैं। वंचित और जल संकटग्रस्त क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर, स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करके, और स्थानीय समुदायों को योगदान या श्रमदान के माध्यम से स्वामित्व लेने के लिए प्रोत्साहित करके, इस मिशन का उद्देश्य सुरक्षित जल को सभी की ज़िम्मेदारी बनाना है।

इसका प्रभाव सुविधा से कहीं आगे तक जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि JJM के लक्ष्यों को प्राप्त करने से प्रतिदिन 5.5 करोड़ घंटे से अधिक की बचत हो सकती है, यह समय अब शिक्षा, काम या परिवार पर खर्च किया जा सकता है। 9 करोड़ महिलाओं को अब बाहर से पानी लाने की ज़रूरत नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का यह भी अनुमान है कि सभी के लिए सुरक्षित जल, दस्त से होने वाली लगभग 4 लाख मौतों को रोक सकता है और स्वास्थ्य लागत में 8.2 लाख करोड़ रुपये की बचत कर सकता है। इसके अतिरिक्त, आईआईएम बैंगलोर और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार, JJM ने अपने निर्माण के दौरान लगभग 3 करोड़ व्यक्ति-वर्ष का रोजगार सृजित किया है, और लगभग 25 लाख महिलाओं को फील्ड टेस्टिंग किट का उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया है।

रसोई में एक माँ का साफ़ पानी से गिलास भरते समय मिलने वाला सुकून हो, या उस स्कूल का भरोसा जहाँ बच्चे बेफ़िक्र होकर पानी पी सकते हैं; जल जीवन मिशन, ग्रामीण भारत में जीवन जीने के मायने बदल रहा है।