हमारे युवाओं के दिलों में खेल का स्थान होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी
खेल व्यक्तित्व के विकास के लिए महत्वपूर्ण: पीएम मोदी
‘खेलो इंडिया’ सिर्फ पदक जीतने का मसला नहीं है, यह खेल को बढ़ावा देने के लिए एक जन आंदोलन है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के प्रथम संस्करण का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर एकत्र लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे युवाओं के जीवन में प्रमुख स्थान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्तित्व के विकास का प्रमुख माध्यम है।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने व्यस्त समय में से खेलों के लिए समय अवश्य निकालें। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ खिलाड़ियों का हवाला देते हुए श्री मोदी ने कहा कि उन्हें भी अनेक रुकावटों का सामना करना पड़ा था; परंतु उन्होंने अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा और अपने को प्रतिष्ठित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हम एक युवा राष्ट्र हैं और अन्य देशों की तुलना में खेलों में बेहतर कर सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि भारत को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित करने के लिए सुदृढ़ सेना और शक्तिशाली अर्थव्यवस्था ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके लिए भारत के लोगों को वैज्ञानिक, कलाकार, खिलाड़ी आदि के रूप में विशिष्ट योगदान करना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत इन क्षेत्रों में ऊंचाइयां हासिल करेगा और इसके लिए उन्हें युवाओं पर पूरा भरोसा है।

श्री मोदी ने कहा कि खेलो इंडिया का संबंध केवल पदक जीतने के साथ नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका अर्थ है एक अभियान के तहत खेलों में भागीदारी के लिए लोगों को प्रेरित करना।  उन्होंने कहा कि हम ऐसे प्रत्येक पहलू पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिससे देश में खेलों को अधिक लोकप्रिय बनाया जा सके।

श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ग्रामीण भारत और छोटे शहरों से युवाओं का बड़े खिलाड़ियों के रूप में उभरना अत्यंत प्रसन्नता की बात है। ऐसे अनेक युवा हैं, जिन्हें खेलों में ऊंचा स्थान हासिल करने के लिए मदद की जरूरत है, जो सरकार उन्हें प्रदान करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक युवा हैं, जो आर्थिक लाभ के लिए नहीं बल्कि अपनी रुचि से खेलों में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस अर्थ में एथलीट विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई भारतीय खिलाड़ी जीतता या जीतती है और उसके हाथ में तिरंगा होता है, तो यह अपने आप में एक विशेष अनुभूति होती है और इससे समूचे राष्ट्र को ऊर्जा मिलती है।  

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Shortcuts will cut you short’: PM Modi’s message for youngsters at former President Kovind’s autobiography launch

Media Coverage

‘Shortcuts will cut you short’: PM Modi’s message for youngsters at former President Kovind’s autobiography launch
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 13 अगस्त 2026
August 13, 2026

Aatmanirbhar in Motion: Solar Homes, Made-in-India Containers, Record Exports & a Rising Global Footprint Under the Leadership of PM Modi