प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शानदार रोड शो किया। जैसे ही प्रधानमंत्री खुले वाहन में सवार होकर रोड शो के लिए निकले, सारा माहौल मोदीमय हो गया। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने उत्साहपूर्वक 'मोदी मोदी', 'भारत माता की जय' और 'फिर एक बार मोदी सरकार' के नारे लगाए। प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के दौरान, कभी हाथ हिलाकर तो कभी दोनों हाथ जोड़कर लगातार जनता का अभिवादन कर रहे थे। लोगों ने भी फूल बरसाकर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया।













