प्रधानमंत्री ने विदित गुजराती और वैशाली को उनकी असाधारण जीत के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज ओपन में उत्कृष्ट जीत के लिए विदित गुजराती और वैशाली की प्रशंसा की है।

दोनों खिलाड़ियों ने टोरंटो में 2024 में होने वाले प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।

एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“यह बेहद गर्व का क्षण है क्योंकि भारत ने फिडे ग्रैंड स्विस ओपन में शीर्ष स्थान हासिल किया है। @viditchess और @chessVaishali को उनकी उत्कृष्ट जीत और टोरंटो में होने वाले प्रतिष्ठित 2024 कैंडिडेट्स में अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए बधाई। यह शतरंज में भारतीय कौशल का एक और उदाहरण है। भारत वास्तव में उत्साहित है।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's chip dreams get a Rs 1.25 lakh crore push with Semiconductor Mission 2.0

Media Coverage

India's chip dreams get a Rs 1.25 lakh crore push with Semiconductor Mission 2.0
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बातचीत
June 30, 2026
राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने प्रधानमंत्री को पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों से अवगत कराया
प्रधानमंत्री ने बनी सहमति का स्वागत किया और स्थायी शांति एवं स्थिरता के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता को दोहराया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईरान के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मसूद पेज़ेशकियान के साथ टेलीफोन पर वार्ता की।

राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने प्रधानमंत्री को पश्चिम एशिया के हाल के घटनाक्रमों और आगे की संभावनाओं के बारे में अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने बनी सहमति का स्वागत किया और भारत के इस सैद्धांतिक दृष्टिकोण को दोहराया कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा समुद्री आवाजाही एवं वाणिज्य की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा समुद्री आवाजाही एवं आर्थिक गतिविधियों की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।