काशी के साथ जुड़ाव सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों या बजट तक सीमित नहीं है, यह उससे काफी आगे है: प्रधानमंत्री मोदी
मैं अपने लिए कुछ भी नहीं करना चाहता हूं, मैं यहाँ अपने लिए नहीं आया हूँ, बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद के साथ मैं अपने देश के लिए काम करना चाहता हूं: पीएम मोदी
विश्व का भविष्य भारत से जुड़ा हुआ है। पूरा विश्व भारत की आर्थिक मजबूती को पहचान रहा है: प्रधानमंत्री
जन भागिदारी में भारत की प्रगति निहित है: प्रधानमंत्री मोदी

वाराणसी में ‘मेरी काशी’ पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शहर के साथ उनका संबंध सरकारी कार्यक्रमों या बजट तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह उससे बढ़कर है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब वह 2014 में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए काशी आए थे तो वाराणसी के लोग सोच रहे थे कि आगे क्या होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी के लोगों को उन्हें निर्वाचन क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों के बारे में पूछने का अधिकार है। उन्होंने कहा, “2013 और 2014 में चुनाव अभियान के बाद मैंने कहा था कि मैं भारत के लोगों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। मैं अपने लिए यहां नहीं आया हूं ... बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद के साथ मैं अपने देश के लिए काम करना चाहता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्व का भविष्य भारत से जुड़ा हुआ है। पूरा विश्व भारत की आर्थिक मजबूती को पहचान रहा है।

पीएम मोदी ने स्वच्छता आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए भी वाराणसी के लोगों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अब एक जन आंदोलन बन गया है। उन्होंने काशी के लोगों से ऐतिहासिक शहर के विकास की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने का आग्रह किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Renewables up 24%, emissions up just 0.9%: India charts a different energy path

Media Coverage

Renewables up 24%, emissions up just 0.9%: India charts a different energy path
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 जून 2026
June 29, 2026

PM Modi Advancing National Strength Through Unity, Innovation and Janbhagidari