इंडोनेशिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री प्रबोवो सुबियांतो का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इंडोनेशिया हमारी एक्ट ईस्ट नीति के केन्द्र में है और भारत इंडोनेशिया की ब्रिक्स की सदस्यता का स्वागत करता है।

एक्स पर एक थ्रेड पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा:

“भारत राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का स्वागत करके सम्मानित महसूस कर रहा है।

जब हमने अपना पहला गणतंत्र दिवस मनाया था, तो इंडोनेशिया अतिथि देश था और अब, जब हम एक गणतंत्र के रूप में भारत के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने जा रहे हैं, तो राष्ट्रपति सुबियांतो उस समारोह में भाग लेंगे। हमने भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

@prabowo”

“हमने सुरक्षा, रक्षा उत्पादन, व्यापार, फिनटेक, एआई और अन्य क्षेत्रों में भारत-इंडोनेशिया संबंधों को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की। खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्र भी उन क्षेत्रों में शामिल हैं जहां हम साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।”

“भारत और इंडोनेशिया विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर भी निकटता से सहयोग कर रहे हैं। इंडोनेशिया हमारी एक्ट ईस्ट नीति के केन्द्र में है और हम इंडोनेशिया की ब्रिक्स की सदस्यता का स्वागत करते हैं।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Auto PLI disbursals to reach Rs 4,000 crore in FY27

Media Coverage

Auto PLI disbursals to reach Rs 4,000 crore in FY27
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत के युवाओं के समर्पण और प्रयासों की सराहना करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं के प्रयासों और समर्पण की सराहना करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है:

"न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते ।

तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति ॥"

श्री मोदी ने कहा है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से हमारी प्रतिभा निखरती है और उसमें सुधार होता है, और हमारे युवा इन्हीं गुणों को अपनाकर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है:

निरंतर प्रयास और साधना से हमारी प्रतिभा और निखरती है। आज हमारे युवा इन्हीं गुणों को आत्मसात कर दुनियाभर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते ।

तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति ॥