कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में भारत की एकता, शक्ति और विरासत का प्रदर्शन किया गया। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो शामिल हुए। सशस्त्र बलों की मार्चिंग टुकड़ियों ने अनुशासन और वीरता का प्रदर्शन किया, जबकि जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शनों ने भारत की समृद्ध विविधता को उजागर किया। भारतीय वायु सेना के आकर्षक फ्लाईपास्ट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानमंत्री ने समारोह में शामिल हुए लोगों का अभिवादन भी किया।




























