अमरीकी राष्‍ट्रपति श्री डोनाल्‍ड ट्रम्‍प की भारत के दो दिनों की राजकीय यात्रा के पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा, ‘अमरीकी राष्‍ट्रपति, श्रीमान डोनाल्‍ड ट्रम्‍प, भारत आपके आगमन की प्रतीक्षा कर रहा है।‘

अपने ट्विटर संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आपकी यात्रा से निश्चित तौर पर हमारे दोनों देशों के बीच मैत्री और भी मजबूत होगी। मैं जल्‍द ही अहमदाबाद में आपसे मिलने के लिए उत्‍सुक हूं।‘

राष्‍ट्रपति श्री डोनाल्‍ड ट्रम्‍प आज अहमदाबाद पहुंच रहे हैं, जहां वे साबरमती आश्रम के दौरे के साथ-साथ मोटेरा स्‍टेडियम में ‘नमस्‍ते ट्रम्‍प कार्यक्रम’ में हिस्‍सा लेंगे।

बाद में, श्री ट्रम्‍प शाम में नई दिल्‍ली आएंगे। आशा है कि वे प्रधानमंत्री के साथ विभिन्‍न राष्‍ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्दों पर विस्‍तृत रूप से विचार-विमर्श करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's sugar output increased 22% to 15.9 MT until January 15: ISMA

Media Coverage

India's sugar output increased 22% to 15.9 MT until January 15: ISMA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 21 जनवरी 2026
January 21, 2026