14 मार्च, 2024 को IIT गुवाहाटी के डॉ. भूपेन हजारिका ऑडिटोरियम में अपार उत्साह और ऊर्जा के बीच विकसित भारत एंबेसडर-कैंपस डायलॉग का आयोजन किया गया। विकसित भारत एंबेसडर के बैनर तले आयोजित इस 15 वें इवेंट में 1400 से अधिक स्टूडेंट्स और टीचर्स ने भागीदारी की। यह इवेंट्स आकर्षक चर्चा के लिए एक मंच के रूप में लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं।

इस अवसर पर भारत सरकार की माननीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। उपस्थित जन-समूह के साथ अपनी व्यावहारिक चर्चा में, उन्होंने पिछले एक दशक में विकसित भारत की दिशा में देश की महत्वपूर्ण प्रगति पर जोर दिया और आगे के रोडमैप पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित सभा से देश की बदलावकारी यात्रा का सहयात्री बनने और परिवर्तन के लिए उत्प्रेरक की भूमिका निभाने का आग्रह किया।

श्रीमती निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तहत पूर्वोत्तर में कुछ अग्रणी उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला, जिसमें ब्रॉड-गेज ट्रेनों की शुरुआत और मणिपुर में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करना शामिल है। उन्होंने पूर्वोत्तर भारत में हाल के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की उपलब्धियों को गिनाया, जिससे कनेक्टिविटी की दिशा में व्यापक सुधार हुआ है। ब्रॉड गेज ट्रेनें अब मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा तक पहुंचती हैं, 2022 में मणिपुर में मालगाड़ियां पहुंचना शुरू हो गईं। मेघालय ने 2023 में इलेक्ट्रिक ट्रेनों का स्वागत किया और नागालैंड को उसी वर्ष स्वतंत्रता के बाद अपना पहला रेलवे स्टेशन मिला। अन्य उपलब्धियों में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश को पहली बार एयर कनेक्टिविटी मिलना, मणिपुर में भारत के पहले राष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना और गुवाहाटी में शिप रिपेयर फैसिलिटी तथा असम में एक इंटरनेशनल मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। 2024 में IIM शिलांग में भारत की पहली गति शक्ति रिसर्च चेयर की स्थापना भी लॉजिस्टिक्स डेवलपमेंट और इनोवेशन पर, रीजन के बढ़ते फोकस को उजागर करती है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर क्षेत्र का महत्वपूर्ण ध्यान आकर्षित किया है, जिन्होंने पिछले दशक में 65 से अधिक बार व्यक्तिगत रूप से इस क्षेत्र का दौरा किया है। केंद्र सरकार के मंत्रियों ने भी 2014 से लगभग 850 दौरे किए हैं। 2016 में एक महत्वपूर्ण घटना घटी जब प्रधानमंत्री ने 40 वर्षों में पहली बार पूर्वोत्तर परिषद की बैठक की अध्यक्षता की, जो इस क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने और प्रतिबद्धता का संकेत देती है।

विकसित भारत एंबेसडर कैंपस डायलॉग इवेंट के दौरान, मंत्री ने गुवाहाटी के सात सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को अंतरिक्ष खोज में उनकी रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चंद्रयान-3 की प्रतिकृतियां दीं।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन का एक भाग बनने की असम की उपलब्धि के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जबकि कई देश इस चेन की कड़ी बनने की आकांक्षा रखते हैं, असम ने इस अहम इंडस्ट्री को आकर्षित किया है, जो हाई-टेक सेक्टर्स में राज्य के बढ़ते महत्व और इकोनॉमिक डेवलपमेंट की क्षमता को रेखांकित करता है।

विकसित भारत का विजन: 140 करोड़ सपने, एक उद्देश्य

 

विकसित भारत एंबेसडर अभियान, नागरिकों को भारत के विकास में योगदान देने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करता है। विकसित भारत एंबेसडर बैठकों और इवेंट्स के माध्यम से, नागरिक रचनात्मक चर्चाओं में संलग्न हो सकते हैं, विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं और इस नेक काम में योगदान करने में मदद करने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों का पता लगा सकते हैं।


NaMo App के माध्यम से विकसित भारत एंबेसडर अभियान का हिस्सा बनेंhttps://www.narendramodi.in/ViksitBharatAmbassador

 

दूरियों को मिटाता NaMo App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऐप, NaMo App एक डिजिटल ब्रिज है जो नागरिकों को विकसित भारत एंबेसडर अभियान में भाग लेने के लिए सशक्त बनाता है। NaMo App नागरिकों के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है:

• उद्देश्य में भागीदार बनें: साइन अप करें और एक विकसित भारत एंबेसडर बनें तथा 10 अन्य लोगों को बनाएं।
• विकास की कहानियों का प्रसार:
अभियान से संबंधित अपडेट, न्यूज और रिसोर्सेज तक पहुंच।
• इवेंट बनाएं/शामिल हों:
लोकल कार्यक्रम, मीटअप और वॉलंटियर्स ऑपर्च्यूनिटीज बनाएं और खोजें।
• कनेक्ट/नेटवर्क:
समान विचारधारा वाले व्यक्तियों को खोजें और उनके साथ बातचीत करें, जो एक विकसित भारत के विजन को शेयर करते हैं।

 

NaMo ऐप के ‘वॉलंटियर मॉड्यूल' के 'ऑनग्राउंड टास्क' टैब में 'VBA इवेंट' सेक्शन, यूजर्स को तमाम विकसित भारत एंबेसडर इवेंट के साथ अपडेट रहने में सक्षम बनाता है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From Macron To Busch, What European Leaders' Big Presence At AI Impact Summit 2026 Means For India

Media Coverage

From Macron To Busch, What European Leaders' Big Presence At AI Impact Summit 2026 Means For India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ में AI और डीपटेक स्टार्टअप्स के CEO के साथ राउंडटेबल बैठक की
February 20, 2026
16 एआई और डीपटेक स्टार्टअप्स के सीईओ और संस्थापकों ने अपने विचार और कार्य प्रस्तुत किए
ये स्टार्टअप्स स्वास्थ्य सेवा, कृषि, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे विविध सेक्‍टरों में कार्यरत हैं जिससे कि जनमानस पर व्यापक प्रभाव डाला जा सके
प्रधानमंत्री ने प्रभावशाली सॉल्‍यूशन विकसित करने वाले नवोन्मेषकों की सराहना की और भारत की आवश्‍यकताओं के अनुरूप समाधान विकसित करने की अपील की
प्रधानमंत्री ने कृषि, पर्यावरण संरक्षण, मातृभाषा में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे विभिन्न सेक्‍टरों में एआई प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा की
स्टार्टअप्स ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की सराहना की और इसे एआई से संबंधित वैश्विक चर्चाओं को आकार देने में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतिबिंब बताया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सुबह सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप के सीईओ के साथ एक गोलमेज बैठक की।

 

इस गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने वाले स्टार्टअप्‍स प्रमुख सेक्‍टरों में जनसंख्या-स्तरीय चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा में, वे उन्नत निदान, जीन थेरेपी और कुशल रोगी रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए एआई का उपयोग करते हैं जिससे कि अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण देखभाल पहुंचाई जा सके। कृषि में, वे उत्पादकता बढ़ाने और जलवायु जोखिमों के प्रबंधन में सहायता के लिए भू-स्थानिक और अंडरवॉटर इंटेलीजेंस का लाभ उठाते हैं। इस समूह में साइबर सुरक्षा, नैतिक एआई, अंतरिक्ष, न्याय और शिक्षा तक स्थानीय भाषा में पहुंच के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण और उद्यम उत्पादकता को सुदृढ़ करने के लिए पुरानी प्रणालियों के आधुनिकीकरण पर केंद्रित उद्यम भी शामिल हैं। ये सभी मिलकर एक ऐसे इकोसिस्‍टम का प्रतिनिधित्व करते हैं जो स्थानीय आवश्‍यकताओं को पूरा करते हुए एआई-संचालित नवोन्‍मेषण में वैश्विक नेतृत्व का निर्माण करता है।

 

एआई स्टार्टअप्स ने भारत द्वारा अपने कृत्रिम बुद्धिमत्ता इकोसिस्‍टम को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस सेक्‍टर के तीव्र विस्तार और अपार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि एआई नवोन्‍मेषण और तैनाती की वैश्विक गति तेजी से भारत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश अब एआई विकास के लिए एक सहायक और गतिशील वातावरण प्रदान करता है, जिससे वैश्विक एआई परिदृश्य में इसकी मजबूत उपस्थिति स्थापित हो रही है। उन्होंने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की भी प्रशंसा की और इसे एआई से संबंधित वैश्विक चर्चाओं को आकार देने में देश की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतिबिंब बताया।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने साहसिक कदम उठाने और प्रभावशाली समाधान विकसित करने वाले नवप्रवर्तकों को बधाई दी। उन्होंने कृषि और पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न सेक्‍टरों में एआई प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा की, जिसमें मृदा स्वास्थ्य की रक्षा के लिए फसल उत्पादकता और उर्वरक उपयोग की निगरानी शामिल है। भारतीय भाषाओं और संस्कृति को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने मातृभाषा में उच्च शिक्षा के लिए एआई टूल्‍स के विस्तार का आह्वान किया।

 

प्रधानमंत्री ने सुदृढ़ डेटा प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया, गलत सूचनाओं के प्रति सावधान किया और भारत की आवश्‍यकताओं के अनुरूप समाधान विकसित करने का आग्रह किया। यूपीआई को सरल और विस्तार योग्य डिजिटल नवोन्‍मेषण का एक मॉडल बताते हुए, उन्होंने भारतीय कंपनियों में विश्वास जताया और घरेलू उत्पादों पर भरोसा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अंतरिक्ष सेक्‍टर में निजी भागीदारी बढ़ाने की बात भी कही और भारतीय स्टार्टअप्‍स में निवेशकों की मजबूत रुचि का उल्लेख किया।

 

इस बैठक में एब्रिज, अदालत एआई, ब्रेनसाइटएआई, क्रेडो एआई, एका केयर, ग्लीन, इनोगल, इनवीडियो, माइको, ओरिजिन, प्रोफेज़, रासेन, रूब्रिक, सैटश्योर, सुपरनोवा और साइफा एआई के सीईओ और संस्थापक उपस्थित थे। प्रधान सचिव श्री पी.के. मिश्रा, प्रधान सचिव-2 श्री शक्तिकांत दास और राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद भी बैठक में उपस्थित थे।