"CM speaks at the launch of series of health schemes for the state. "
"I want to assure the poor that even in their worst illness, the state Government is with them: Shri Modi"
"When one calls 108 he or she is not asked if they are Hindu or Muslim, rich or poor, urban or rural, upper caste or not. I feel very glad when people tell me 108 saved my husband or my son: Shri Modi "
"As Gujarat is shining, some sections are getting sore about it: Shri Modi "
"Lok Bhagidari is key to Gujarat’s success and our people are 2 steps ahead of the Government: Shri Modi "
"Shri Modi seeks active support for Gutka Mukti Abhiyan. Asks people to give missed call on 8000980009 and save youth from cancer."

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महात्मा मंदिर-गांधीनगर में स्वास्थ्य संबंधी अनेक योजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री अमृतम्-मां योजना प्रारंभ, गरीब रोगियों को गंभीर रोगों के मामले में दो लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार दिया जाएगा

खिलखिलाट- गरीब प्रसूता माता और नवजात शिशु को स्वास्थ्य रक्षा के साथ घर पहुंचाने वाली सरकारी सेवा

108 एम्बुलेंस इमरजेंसी सेवा के पांच वर्षों की यशस्वी यात्रा

गुजरात मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन-जनसुविधाओं का व्यवस्थापन

पश्चिम के विकसित देशों में उपलब्ध लेकिन भारत में जिसकी कल्पना भी नहीं हो सकती, ऐसी स्वास्थ्य सेवा गुजरात में गरीबों को इस सरकार ने दी : श्री मोदी

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात सरकार द्वारा जनसुविधाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की योजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि पश्चिम के विकसित देशों में ही उपलब्ध लेकिन भारत में जिसकी कल्पना नहीं हो सकती, ऐसी स्वास्थ्य संबंधी उत्तम सुविधाएं गरीब परिवारों, माताओं, बालकों को मिले, यह संकल्प इस सरकार ने साकार कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार के सबका साथ-सबका विकास के मंत्र की सफलता से पूरा गुजरात खिलखिला रहा है लेकिन इसकी ईष्र्या से पीडि़त कई लोग बेवजह शोर मचा रहे हैं। लेकिन इस सरकार ने आम आदमी की सुख-सुविधा का संकल्प लिया है।

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को तीन जन सुविधा संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर से किया। इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों को असाध्य रोगों का इलाज करने के लिए दो लाख रुपये तक का उपचार दिया जा सके इसके लिए 200 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री अमृतम्-मां योजना, गरीब प्रसूता माता और उसके नवजात शिशु को अस्पताल से घर ले जाने के लिए स्वास्थ्य रक्षा के साथ खिलखिलाट जन्मोत्सव वाहन की सुविधा और गुजरात स्टेट मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन की स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही 108 इमरजेंसी जीवन रक्षा एम्बुलेंस वाहनों के सेवा के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 108 नई एम्बुलेंस को प्रस्थान करवाया। जनसुविधाओं की यह योजनाएं समग्र देश में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्तम प्रकार की है। लेकिन राजनैतिक दांवपेचों में हर काम को तौलने की मानसिकता ने समाज की सुख-सुविधाओं के अनेक नये आयामों को नकारात्मक बनाया है। ऐसी जन सुविधाएं पश्चिम के देशों में हो भी सकती हैं लेकिन भारत में इसकी कल्पना नहीं हो सकती। इसके बावजूद गुजरात सरकार ने गरीबतम व्यक्ति की जीवनरक्षा, माता और बालकों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया है, यह योजनाएं इसी की प्रतीति करवाती हैं।

श्री मोदी ने कहा कि अमृतम्-मां योजना, खिलखिलाट वैन और 108 जीवन रक्षक तत्काल एम्बुलेंस सेवा और उत्तम स्वास्थ्य सेवा व्यवस्थापन के लिए मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन, यह सब मार्च, 2012 के वार्षिक बजट में पहले से ही मंजूर किया जा चुका है। यह आज की घोषणा नहीं है बल्कि इस योजना के अमलीकरण का शुभारंभ है।

राज्य के गरीब व्यक्ति, गरीब प्रसूता-सगर्भा माता और उसके नवजात शिशु के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए इतना विशाल और सार्वत्रिक नेटवर्क खड़ा करने का संकल्प इस सरकार ने पूरा किया है। इस ऐतिहासिक सफलता की नींव में सत्ता को सेवा का माध्यम बनाकर स्वास्थ्य सेवा की कार्य संस्कृति में गुणात्मक परिवर्तन लाया गया है। माता और बालक की जिंदगी बच जाए और उसकी तंदुरुस्ती बनी रहे, इसके लिए खिलखिलाट वैन की सुविधा को जन्म दिया गया है। जीवीके-ईएमआरआई-108 की जीवन रक्षा के सभी साथियों को विरल मानव सेवा के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास ने एक साथ चार स्वास्थ्य सुविधाओं की योजनाओं के शुभारंभ को गुजरात की जनता की सेवा में अर्पित किए जाने का आनंद व्यक्त किया। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री आनंदीबेन पटेल ने कहा कि राज्य में 40 वर्ष बाद मुख्यमंत्री की प्रेरणा से महिला एवं बाल कल्याण विभाग अस्तित्व में आया है।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रमणलाल वोरा, आदिजाति विकास मंत्री मंगूभाई पटेल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री परबतभाई पटेल, महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री वसुबेन त्रिवेदी, स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य शिक्षा के अग्र सचिव राजेश किशोर, स्वास्थ्य आयुक्त पीके तनेजा सहित कई चिकित्साकर्मी, 108 सेवा के कर्मयोगी और आमंत्रित मौजूद थे। स्वास्थ्य आयुक्त पीके तनेजा ने सभी का ऋण स्वीकार किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Government's foodgrain stocks hit 604 lakh tonnes, nearly three times buffer requirement

Media Coverage

Government's foodgrain stocks hit 604 lakh tonnes, nearly three times buffer requirement
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों के शौर्य को नमन किया
May 07, 2026
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में सोशल मीडिया डिस्प्ले पिक्चर बदलने का आग्रह किया है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के आज एक वर्ष पूरे होने पर सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प को सलाम किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों ने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने की हिम्मत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

श्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अभियान ने सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमता, तत्‍परता और समन्वित शक्ति को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि इससे बलों की एकजुटता प्रदर्शित हुई है और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए भारत के प्रयासों से राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली मजबूती का भी पता चलता है।

श्री नरेन्‍द्र मोदी ने दोहराया कि भारत आतंकवाद को हराने और उसे पनपने में मदद करने वाले पूरे तंत्र को नष्‍ट करने के अपने संकल्प पर हम पहले की तरह ही अडिग हैं।"

श्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों ने अपनी वीरता का प्रदर्शन किया और भारत की जनता पर हमला करने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को सशस्त्र बलों पर गर्व है।

सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनकी सफलता को दर्शाते हुए, प्रधानमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर को उनके द्वारा साझा की गई तस्वीर से बदल दें।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

“एक साल पहले, #ऑपरेशनसिंदूर के दौरान हमारी सशस्त्र सेनाओं ने अद्वितीय साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने की हिम्मत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। पूरा देश हमारी सेनाओं के शौर्य को सलाम करता है।

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था। इसने हमारे सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमता, तत्परता और समन्वित शक्ति को भी उजागर किया। साथ ही, इसने हमारे बलों के बीच बढ़ते समन्‍वय को प्रदर्शित किया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत के प्रयासों से राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली मजबूती को रेखांकित किया।

आज, एक साल बाद भी, आतंकवाद को हराने और उसे पनपने में मदद करने वाले पूरे तंत्र को समूल नष्‍ट करने के अपने संकल्प पर हम पहले की तरह ही अडिग हैं।"

“एक साल पहले, #ऑपरेशनसिंदूर के दौरान, हमारी सशस्त्र सेनाओं ने अपनी वीरता का प्रदर्शन किया और हमारे लोगों पर हमला करने वालों को करारा जवाब दिया। हर भारतीय को हमारी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है। #ऑपरेशनसिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं और उनकी सफलता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, आइए हम एक्‍स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी सोशल मीडिया शामिल पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर को नीचे दी गई तस्वीर से बदलें।”