श्री मोदी ने अहमदाबाद में आखिरी जनसभा को संबोधित किया, जनता का अपार समर्थन मिला

श्री मोदी ने श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा दक्षिण गुजरात में आज पहले बोले गए झूठ का सिलसिलेवार जवाब दिया

मैंने श्रीमती सोनिया गांधी से कुछ सवाल पूछे, वे किसी का भी जवाब नहीं दे पाईं : श्री मोदी

कांग्रेस के पास इन चुनावों के लिए कोई मुद्दा नहीं है। श्रीमती सोनिया गांधी ने कहा, मेरी सास इस क्षेत्र का दौरा कर चुकी है और आपने उनको समर्थन दिया था, तो आप हमें भी अपना समर्थन दें, यह कांग्रेस की किस समझ को दर्शाता है? श्री मोदी ने पूछा

श्रीमती सोनिया गांधी ने कहा कि गुजरात की सडक़ें अच्छी हालत में नहीं हैं; क्या आप इस पर विश्वास करते हो? गुजरात को प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना का पैसा नहीं मिलता है, जैसा कि हमसे कहा गया है कि हमारी सडक़ें बहुत अच्छी हैं : श्री मोदी

यह चुनाव का समय है, आप जनता की अदालत में जा रहे हो, कम से कम अभी तो सच बोलो : श्री मोदी

आप लोगों के साथ धोखा कर रहे हो, आपने अपना वादा पूरा नहीं किया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कपास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने, कांग्रेस के शासन काल में गरीबों की स्थिति पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया

श्री मोदी ने श्रीमती सोनिया गांधी को गुजरात में न्याय तथा कानून व्यवस्था पर की गई टिप्पणी को भी आड़े हाथों लिया

गुजरात के बारे में झूठ बोलने से पहले 7 बार सोचो, क्या हम कांग्रेस को माफ कर देंगे? आइए हम मतदान करें और कांग्रेस को हराएं : श्री मोदी

मुझे और पांच सालों तक आपकी सेवा करने का मैाका दें, मैँ गुजरात को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता हूँ : श्री मोदी

मुख्यमंत्री ने श्रीमती सोनिया गांधी को जिन्होंने गुजरात में भ्रष्टाचार की बात की पर आड़े हाथों लिया; मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार के बारे में बात करना शोभा नहीं देता

 

शुक्रवार 7 दिसंबर 2012 को श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के विभिन्न भागों में  सात जन सभाओं को संबोधित किया। ये सभाएं जेड़ा (बनासकांठा जिला), समी (पाटन जिला), मालवण (सुरेन्द्रनगर जिला), फाला (जामनगर जिला), जामकंडोरना, जामनगर तथा अहमदाबाद में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा सूरत में चुनाव प्रचार के दौरान बोले गए झूठ का मुंह तोड़ जवाब दिया। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने कल श्रीमती सोनिया गांधी से कुछ सवाल पूछे थे। परन्तु वे किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। श्री मोदी ने पुष्टि की कि वे गुजरात को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं तथा उसके लिए पांच और सालों तक लोगों की सेवा करने का मौका चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और श्रीमती सोनिया गांधी के पास चुनावों के लिए कोई मुद्दा नहीं है। श्री मोदी ने पुष्टि की कि श्रीमती सोनिया गांधी ने आज क्या कहा? मेरी सास भी पहले यहां आई थीं और आप लोगों का समर्थन उन्हें मिला था। ये कांग्रेस की कौन सी समझ को दर्शाती है?

एक एक करके मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की अध्यक्ष द्वारा गुजरात में बोले गए झूठ से पर्दा हटाया। “मैडम सोनिया गांधी जी ने कहा कि गुजरात की सडक़ें देश के दूसरे हिस्सों की तुलना में अच्छी नहीं हैं। क्या आप इसे मानते है?” उन्होंने पूछा और बताया कि पहली चीज जो दुनिया भर के लोग उनसे बोलते हैं वो यह कि गुजरात की सडक़ें बेहतरीन हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना है, परन्तु गुजरात को इस योजना से एक पैसा भी नहीं मिला। इसके पीछ दिल्ली से कारण बताया जाता था कि गुजरात में सडक़े पहले से ही अच्छी हैँ। श्री मोदी ने पूछा कि कैसे एक तरफ डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार एक बात कह रही है और श्रीमती सोनिया गांधी गुजरात में दूसरी बात कह रही हैँ। “हर किसी को पता है गुजरात में सडक़ें कैसी हैं। सोनिया बेन ने रोड पर अपना पैर नहीं रखा है तथा वे उसके बारे में बात करती हैं।“ उन्होंने घोषणा की।

श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा उठाए गए किसानों की दशा के मुद्दे पर बेालते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री श्री मोदी ने कहा कि केन्द्र के पास विभिन्न बारहमासी नदियों को मिला कर सब कुछ है, जबकि गुजरात के पास नर्मदा के अलावा कोई भी नदी नहीं है। गुजरात दस में से सात साल अकाल की मार झेलने वाले राज्य के रूप में जाना जाता था। फिर भी, देश की कृषि विकास दर 2.5% से ज्यादा नहीं बढ़ पाती है, जबकि गुजरात की कृषि विकास दर 10% से अधिक है। आप किसानों के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हो और वोट पाना चाहते हो? यह चुनाव का समय है, आप जनता की अदालत में जा रहे हो, कम से कम सच तो बोलो, उन्होंने मजबूती के साथ कहा।

मुख्यमंत्री ने पूछा कि 2009 में कांग्रेस द्वारा किये गए वादे का क्या हुआ जिसमें चुनाव जीतने के 100 दिनों के भीतर महंगाई कम करने की बात थी तथा आश्चर्य जताया कि क्यों श्रीमती सोनिया गांधी ने महंगाई पर एक शब्द नहीं बोला। आप लोगों के साथ धोखा कर रहे हो, आप अपने वादे पूरे नहीं किये हैं, और आपने मंहगाई पर एक शब्द भी नहीं बोला..!उन्होंने टिप्प्णी की।

इस मुद्दे पर मोदी ने एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आप कह रहे हैं कि गुजरात में किसान बर्बाद हो रहे हैं। मैँ आपसे पूछना चाहता हूँ कि हमारे मेहनती किसान कपास उगाते हैं। 2001 के 23 लाख बेल्स के मुकाबले उत्पादन बढ कर पिछले दस सालों में 1 करोड़ 23 लाख बेल्स हो गया है। पर यू.पी.ए. ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है। निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर उन्होंने कपास के किसानों को लगभग 7000 करोड़ रूपये का नुकसान पहुंचाया है। श्री मोदी ने आगे कहा कि ये प्रतिबंध तब लगाया गया था जब दाम सबसे ज्यादा थे तथा इसके कारण किसानों ने आंदोलन तक किया था पर नुकसान काफी बड़ा था।

उन्होंने लोगों कांग्रेस शासन के वो दिन याद करने के लिये कहा जब यहां ‘लंगड़ी बिजली’ (बिजली की अवरुद्ध आपूर्ति) रहती थी तथा बताया कि आज ये इतिहास की बात हो गई है। एक उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में जामनगर में 16 सबस्टेशन थे, जबकि पिछले एक दशक में सरकार ने 46 नए सबस्टेशन लगा दिए हैँ।

श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा गुजरात में न्याय और कानून व्यवस्था पर की गई टिप्पणी पर जोरदार बरसते हुए श्री मोदी ने कहा कि उन्हें यहाँ की न्याय तथा कानून व्यवस्था पर बोलने का कोई हक नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि सालों तक कांग्रेस शासन में अशांति तथा कर्फ्यू होना राज्य में आम बात थी, चाहे वह क्रिकेट मैच हो, रथ यात्रा हो या फिर दो साइकिलों की भिडन्त ही क्यों ना हो गई हो। आज कर्फ्यू और अशांति गुजरात के इतिहास की बात हो गई है। इसी प्रकार से श्री मोदी ने कहा कि दिल्ली में महिलाएं 6 बजे के बाद घर से बाहर निकलने में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में दो मुस्लिम लड़कियों का उदाहरण दिया, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था परन्तु उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सुरक्षित नहीं है तथा वे गुजरात में रहेंगी। गुजरात के बारे में झूठ फैलाने से पहले 7 बार सोचो। क्या हम कांग्रेस को माफ कर सकते हैं? आइए, हम वोट करें तथा कांग्रेस को मात दें, श्री मोदी ने पुरजोर शब्दों में कहा।

श्री मोदी ने श्रीमती सोनिया गांधी को गुजरात में भ्रष्टाचार होने की बात कहने पर भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ये कहना उन्हें शोभा नहीं देता है, आगे कहा कि यह देश दिल्ली में हो रहे भ्रष्टाचार की मार झेल रहा है। उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा कि जिनकी खुद की जेबें दिल्ली के भ्रष्टाचार से भरी हुई हैं, उनको भ्रष्टाचार के मामले में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मैडम सोनिया जी, मेरा कोई दामाद नहीं है तथा देश जानता है कि दामाद क्या कर रहे हैं..! उन्होंने ज़ाहिर किया कि गुजरात इस तरह की बदनामी को बर्दाश्त नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले सात सालों में 3 लाख युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार मिला है, जबकि कांग्रेस के समय में सरकारी क्षेत्र में नौकरी देना सालों तक बंद कर दिया गया था। उन्होंने घोषणा की कि इन नियुक्तियों में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।

एफ.डी.आई. पर संसद में वोटों की जीत पर, मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि कांग्रेस संसद में तो जीत गई, परन्तु गुजरात के व्यापारी कांग्रेस को सजा देंगे तथा बताएंगे कि एफ.डी.आई. पर उनका निर्णय गलत है।

श्री मोदी ने आई.ओ.सी. से भारत के निलंबन को शर्मनाक बताया तथा कहा कि कांग्रेस ने देश के युवाओं का अपमान किया है। “दुनिया का सबसे  युवा देश ओलम्पिक में भाग नहीं ले सकता? डूब मरो कांग्रेस के मित्रों..!” उन्होंने जोर देकर कहा। उन्होंने कहा कि यह देश और उसके गौरव का अपमान है तथा आगे कहा कि हम इस विषय पर मूक दर्शक नहीं बने रह सकते - हमें कांग्रेस से इसके जवाब लेने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली शायद इस पर कुछ ना कर पाए, परन्तु एक गुजरात स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी तथा हर जिले में एक स्पोर्ट्स  स्कूल खोलेगा।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री आर. सी. फलदू इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस सभा में भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit

Media Coverage

PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
May 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उपराष्ट्रपति विकसित भारत के सामूहिक स्वप्न को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बहुआयामी प्रयास कर रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि संसदीय कार्यवाही की उत्पादकता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उनके निरंतर प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्वांगीण विकास के प्रति उपराष्ट्रपति का अटूट समर्पण और गरीबों एवं वंचितों के प्रति उनकी चिंता भी उतनी ही प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन समर्पण, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्य की भावना से प्रेरित है। श्री मोदी ने उपराष्ट्रपति के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और राष्ट्र की सेवा में निरंतर रत रहते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे विकसित भारत के हमारे सामूहिक स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। संसदीय कार्यवाही की उत्पादकता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उनके प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। गरीबों और वंचितों के प्रति चिंता के साथ सर्वांगीण विकास के प्रति उनका पूर्ण उत्साह भी उतना ही प्रेरणादायक है। उनका सार्वजनिक जीवन समर्पण, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्यबोध से प्रेरित है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और राष्ट्र की सेवा निरंतर रत रहते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं।