बागायती फसलों का उत्पादन 200 लाख टन पर पहुंचा: 15,000 करोड़ की आय

किसानों से वार्तालाप का श्री मोदी का सिलसिला विडियो कांफ्रेंस से जारी

 कृषि विकास की क्रांति और समृद्धि में खेती के साथ

 बागायती फसलों ने भी कमाल किया: मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में जारी कृषि महोत्सव अभियान के तहत आज एक लाख  जितने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि परम्परागत खेतीबाड़ी में ज्यादा आय हासिल करने में बड़ा परिवर्तन बागायती फसलों ने किया है। गुजरात में कृषि क्षेत्र में अनाज-धान की फसलों के साथ ही बागायती फसलों की बुवाई और उत्पादन में अनेक गुणा वृद्धि हुई है जो किसानों की सूझबूझ की वजह से सम्भव हुआ है।

श्री मोदी ने कहा कि कृषि महोत्सव और पशु स्वास्थ्य मेले का अभियान पूरी गति से आगे बढ़ रहा है। खेती नित्यनूतन बन रही है। वैज्ञानिक प्रयोग-संशोधन अपनाए जा रहे हैं और वैज्ञानिक रूप से जमीन,जल,खेती,खाद, बुवाई में गुणात्मक परिवर्तन आ रहा है। किसानों ने भी ज्यादा आय हासिल करने के लिए अनाज-धान की फसलों के साथ ही नकदी फसलों और बागायती फसलों पर ध्यान केन्द्रित किया है।

भारत सरकार ने हाल ही में इस वर्ष को बागायती खेती का वर्ष घोषित किया है। गुजरात के किसानों ने तो कृषि महोत्सव द्वारा अन्य फसलों की खेती के साथ बागायती फसलों की बुवाई और उत्पादन में अनेक गुणा वृद्धि की है। गेहुं का उत्पादन 10 लाख टन था जो दस वर्ष में पांच गुणा बढ़कर 50 लाख टन हो गया है। कपास का उत्पादन 23 लाख गांठों से बढ़कर एक करोड़ 23 लाख गांठ हो गया है।

बागायती खेती में छलांग पर श्री मोदी ने कहा कि पहले गुजरात में सिर्फ साढे तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फलों, फूलों और सब्जी की खेती होती थी और आज बागायती फसलों की बुवाई 14 लाख हेक्टेयर तक पहंच गई है। कच्छ के सूखे क्षेत्र में खारेक उगाकर किसान लाखों कमा रहे हैं। कम जमीन पर भी वैज्ञानिक पद्धति से खेती करके अनेक गुणा ज्यादा आय हासिल की जा सकती है। यह बागायती खेती करनेवाले प्रगतीशील किसानों ने साबित किया है।

श्री मोदी ने कहा कि गुजरात में 61 लाख टन उत्पादन होता था जबकि आज 200 लाख टन बागायती फसलों का रिक़ोर्ड उत्पादन होता है और इसकी आय ही 15000 करोड़ जितनी हुई है। मसालों की खेती भी लोकप्रिय हुई है। आज तो आदिवासी किसान भी सुगन्धित वस्तुओं की खेती करते हैं। बागायती और अन्न खेती में गुणा जबकि मसाले की खेती में चार गुणा वृद्धि हुई है। बागायती खेती में ढांचागत सुविधाओं को देखते हुए 22 करोड़ जितनी रकम ग्रीनहाउस और नेटहाउस के लिए छोटे-सीमांत किसानों के लिए दी गई है। सिर्फ बागायती फसलों के लिए ही 155 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।

गुजरात में 900 जितने ग्रीनहाउस और 2494 जितने नेट हाउस  बने हैं। वाडी योजना के कारण आदिवासी किसान काजू की खेती करने लगा है। श्री मोदी ने कहा कि दक्षिण गुजरात में आदिवासी किसान मशरूम की खेती करके कई खाद्य वस्तुएं बनाता है। सब्जी उगानेवाले देवीपूजक समाज को 90 प्रतिशत सहायता पोली हाउस बनाने के लिए दी जाती है। 200 एपीएमसी में सब्जी और फल की लिए व्यवस्था की गई है।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Post posts Rs 15,296 crore revenue in FY26, up 16%: Scindia

Media Coverage

India Post posts Rs 15,296 crore revenue in FY26, up 16%: Scindia
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य को श्रद्धांजलि अर्पित की
April 21, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एके आदि शंकराचार्य को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा है कि उनके गंभीरतापूर्ण उपदेश, विचार और अद्वैत वेदांत का दर्शन विश्व स्तर पर अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। आध्यात्मिक चिंतन को पुनर्जीवित करने और देश भर में आध्यात्मिक केंद्र स्थापित करने के उनके प्रयास प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। श्री मोदी ने यह भी कहा कि "उनका ज्ञान हमारे मार्ग को प्रकाशित करता रहेगा और सत्य, करुणा तथा सामूहिक कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है:

भारत के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक आदि शंकराचार्य की जयंती के पावन अवसर पर मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। उनके गंभीरतापूर्ण उपदेश, विचार और अद्वैत वेदांत का दर्शन विश्व भर में अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने सद्भावना, अनुशासन और सभी के अस्तित्व की एकात्मकता पर बल दिया। आध्यात्मिक चिंतन को पुनर्जीवित करने और देश भर में आध्यात्मिक केंद्र स्थापित करने के उनके प्रयास प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। उनका ज्ञान हमारे मार्ग को प्रकाशित करता रहेगा और सत्य, करुणा तथा सामूहिक कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करेगा।