केन्द्र सरकार की नीयत पर श्री मोदी ने किया करारा प्रहार

काले धन को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से जारी श्वेत पत्र में सिवाय सफेद झूठ के कुछ भी नहीं : मुख्यमंत्री

 च्नई प्रगतिशील टेक्सटाइल पॉलिसी लाने जा रही है गुजरात सरकारज्

 दक्षिण गुजरात चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 71वीं साधारण सभा और नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे श्री मोदी

 सदर्न गुजरात चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 71वीं साधारण सभा में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सूरत में आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दिल्ली की केन्द्र सरकार ने काले धन को लेकर जो श्वेत पत्र जारी किया है, जिसमें सिवाय सफेद झूठ के और कुछ भी नहीं है।

समूचे विश्व में हो रही गुजरात की तारीफ की भूमिका पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के हालात के बरक्स गुजरात ने प्रगति का अलग मार्ग प्रस्थापित किया है। स्थिति कुछ ऐसी बनी है कि विकास के लिए सभी को गुजरात की ओर नजर करनी होगी। यूपीए सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल पर जारी रिपोर्ट कार्ड के सन्दर्भ में उन्होंने कहा कि रिपोर्ट को देखने के बाद स्पष्ट हो जाता है कि गुजरात का विकास कितनी ऊंचाई पर पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात सरकार जल्द ही आकर्षक और प्रगतिशील टेक्सटाइल पॉलिसी के साथ कपास का फाइव-एफ (फार्म-फाइबर-फैब्रिक-फैशन-फॉरेन) फॉर्मूला लाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि गुजरात ने जहां श्वेत क्रांति को अंजाम दिया और अब दूध सरीखे सफेद कपास के जरिए दूसरी श्वेत क्रांति की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वहीं केन्द्र सरकार पशुओं का कत्ल कर मटन निर्यात के जरिए पिंक रिवॉल्यूशन करने को प्रतिबद्घ है। नये पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सूरत ने वास्तव में अल्पकाल में ही एक नये प्रकार का विकास कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज के वैश्विक अर्थतंत्र के युग में अकेले विकास से काम बनने वाला नहीं है। न सिर्फ उद्योग बल्कि शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में भी वैश्विक दृष्टिकोण अपनाना होगा। जिस गति से परिवर्तन हो रहे हैं उसके साथ कदमताल मिलाना होगा। वाइब्रेंट गुजरात अभियान की सफलता का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने सूरत चेम्बर द्वारा देश के बाहर विकास क्षेत्रों में पदार्पण किये जाने को सही दिशा की पहल बताते हुए इसके लिए अभिनंदन दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की वर्तमान सरकार को निर्मल बाबा की सरकार करार दिये जाने से कइयों को बुरा लगा, लेकिन यही वास्तविकता है:

श्री मोदी ने कहा कि गुजरात के पास आयरन ऑर कच्चा माल नहीं होने के बावजूद इस्पात के उत्पादन में राज्य सिरमौर है। हीरे की खानें नहीं है, फिर भी दुनिया के दस में से आठ हीरों को तराशने सहित प्रोसेसिंग का काम गुजरात में होता है। यही गुजरात की सामथ्र्यशक्ति है, जिसकी वजह से गुजरात ने विकास की लंबी यात्रा तय की है। उन्होंने कहा कि देश की सरकार ने काले धन को लेकर श्वेतपत्र जारी किया है, लेकिन लगता नहीं कि किसी ने इसे पढ़ा भी होगा। क्योंकि इस श्वेतपत्र में कुछ भी नहीं है, श्वेत कागज ही है। उन्होंने सवाल उठाया कि पूरा देश काले धन की समस्या से त्रस्त है बावजूद इसके दिल्ली की केन्द्र सरकार क्यों इस संबंध में हिम्मत से कुछ कहती नहीं।

केन्द्र की वर्तमान सरकार की नीयत पर करारा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समूचे देश में रोजगार के क्षेत्र में अकेले गुजरात का योगदान 72 फीसदी का है जबकि शेष भारत की रोजगार दर 28 फीसदी है। गुजरात ने हुनर-कौशल्य के प्रशिक्षण के जरिए स्किल डेवलपमेंट के विशाल द्वार युवाओं के लिए खोल दिये हैं। मुख्यमंत्री ने मेड इन गुजरात के उत्पादों में जीरो मैन्युफेक्चरिंग डिफेक्ट, जीरो मैन डेज लॉस की प्रतिष्ठा कायम करने का अनुरोध किया। एसजीसीसीआई का पदभार संभालते हुए अध्यक्ष परेशभाई पटेल ने कहा कि देश का निर्यात घट रहा है जबकि आयात बढ़ रहा है, ऐसे माहौल में भी गुजरात ने दो अंकों की विकास दर मुसलसल बरकरार रखी है।

उन्होंने गुजरात को देश की अर्थव्यवस्था का कप्तान बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष रोहित मेहता ने व्यापार-उद्योगों के विकास में राज्य सरकार के सहयोग और प्रोत्साहक नीतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समारोह के मुख्य मेहमान ऋषि अग्रवाल ने व्यापार-उद्योग के विकास में मुख्यमंत्री के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य नरोत्तमभाई पटेल, मंगूभाई पटेल, नितिनभाई पटेल, रणजीतभाई गिलीटवाला, सांसद दर्शनाबेन जरदोश, सी.आर. पाटिल, महापौर राजेन्द्र देसाई, एसजीसीसीआई के पदाधिकारी, विधायक, व्यापार-उद्योग और कार्पोरेट जगत के अग्रणी उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Chandrababu Naidu writes: 12 years on, leadership that endured, India that emerged

Media Coverage

Chandrababu Naidu writes: 12 years on, leadership that endured, India that emerged
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित सरकार के 12 वर्षों को रेखांकित किया
June 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि सरकार के पिछले 12 वर्ष विश्वास, विकास और जन कल्याण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और सबसे पहले राष्ट्र की भावना से प्रेरित होकर युवाओं, महिलाओं और किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।

श्री मोदी ने कहा कि अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही आज देश ने बुनियादी ढांचे से लेकर डिजिटल क्रांति तक विश्व स्तर पर एक नई पहचान हासिल की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार सेवा, सुशासन और समृद्धि के इस पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगी।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

"हमारी सरकार के बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जन कल्याण को समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना से हमने युवाओं, महिलाओं और अपने किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। यह हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिजिटल क्रांति तक आज देश को दुनिया भर में एक नई पहचान मिली है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सेवा, सुशासन और समृद्धि के इसी पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

#सेवाके12साल