अनैतिकता और वोट बैंक की राजनीति

में आकंठ डूबी पूरी केन्द्र सरकार लकवाग्रस्त : मुख्यमंत्री

....................

24000 नागरिकों ने मुख्यमंत्री के साथ स्वेच्छा से उपवास किए

....................

अहमदाबाद, शुक्रवार: मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सद्भावना मिशन के जिला अभियान में आज अमरेली के एक दिवसीय उपवास के समापन पर कहा कि, गुजरात की सद्भावना की शक्ति ही विकास का सच्चा मार्ग है, लेकिन जिन्हें वोट बैंक की राजनीति करनी है वह इस सत्य के मार्ग पर समाज की एकता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि, केन्द्र की सल्तनत अनैतिकता और वोट बैंक की राजनीति में आकंठ डूबी है इसलिए ही पूरे देश में विकास ठहर गया है, पूरा प्रशासन लकवाग्रस्त हो गया है। ऐसे में देश का क्या होगा, यह चिन्ता का विषय है।

सद्भावना मिशन के 33 उपवास संकल्प के सिलसिले में आज मुख्यमंत्री ने अपना 17वां उपवास अमरेली में किया। उनके साथ स्वेच्छा से 24,000 नागरिक उपवास में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अमरेली जिले के विकास को गति देने के मकसद से विभिन्न 2200 कार्यों के लिए 1111 करोड़ रुपये आवंटन करने की घोषणा की। उन्होंने आज जिले में 1111 जितने विकास कार्यों के लोकार्पण और कार्यारंभ की घोषणा भी की। श्री मोदी ने सांतड़ी नदी पर 300 करोड़ के खर्च से सांतड़ी जल सिंचन योजना शुरू करने का ऐलान किया।

सद्भावना मिशन का गुजरात के लोग इतना गर्मजोशी से स्वागत क्यों करते हैं, इसकी वजह साफ करते हुए श्री मोदी ने कहा कि, आज अमरेली ने अपना रंग दिखाया है। जनता इतना प्रेम क्यों सद्भावना जैसे कार्यक्रम के लिए बरसा रही है, यह राजनीतिक पंडितों के समझ में भी नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि, आज विकास दुनिया में गुजरात की पहचान बन चुका है। विकास और गुजरात एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। जहां तक नजर जाती है वहां विकास का कार्य हुआ ही होगा, ऐसा भरोसा जनता के मन में पैदा हो गया है। इसकी वजह छह करोड़ गुजरातियों द्वारा दस वर्ष से अपनाए गए शांति, एकता और भाईचारे का मार्ग है।

 

 श्री मोदी ने कहा कि, जिनको वोट बैंक की राजनीति करनी है वह गुजरात मॉडल नहीं अपना सकेंगे। देश के नेताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि, वोट बैंक की राजनीति को तिलांजलि दे दो, गुजरात का संकल्प छह करोड़ गुजरातियों की एकता का मार्ग है और इसे ही अपना लो। उन्होंने कहा कि, अब गुजरात पर काला धब्बा लगाने वाले, गुजरात को तबाह करने वाले लोग यह सोच रहे हैं कि गुजरात की एकता और शांति के वातावरण को भी कैसे बदनाम किया जाए। समाज की शक्ति का दर्शन करने का सौभाग्य हमें मिला है उतना देश के किसी नेता को शायद नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि, यही मेरे कार्य करने की शक्ति का संचय और साक्षात्कार है, जिसका अधिकार मैं जनता के चरणों में अर्पण करता हूं।

आज केन्द्र की सरकार को विकास, महंगाई, भ्रष्टाचार से जूझ रही आम जनता की पीड़ा की परवाह ही नहीं है, उनको विकास करना नहीं है और राजनीतिक षड्यंत्रों के सिवाय उनको कोई काम नहीं है, वह देश को बर्बाद करना चाहते हैं। लेकिन हमें समझदारी से गुजरात को बचा लेना है। अगर गुजरात बचेगा तो कल गुजरात की तरह देश भी बचेगा, ऐसी आशा बनी रहेगी। हमें तो सत्कर्म और सद्भाव का समन्वय कर विकास करना है।

श्री मोदी ने सवाल किया कि, हमको जेल में बंद करने की धमकियां देते हो? हम भयभीत होने वाले लोग नहीं हैं, जो करना हो कर लो। हमें तो छह करोड़ गुजरातियों के विकास में समर्पित रहना है।

उन्होंने कहा कि, अमरेली जिला के राजुला गाम के मजादर गांव को पद्मश्री लोकगायक कवि दुलाभाया काग की स्मृति में काग धाम नाम देने का विधिवत प्रस्ताव गुजरात सरकार ने केन्द्र सरकार को भेज दिया है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Defence ministry inks Rs 5,083 cr pact for acquisition of six Mk-III light helicopters and missiles

Media Coverage

Defence ministry inks Rs 5,083 cr pact for acquisition of six Mk-III light helicopters and missiles
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं; संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
March 04, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, extended his heartfelt greetings to the people of the country on the occasion of Holi. He wished that this festival of colours and joy brings happiness, prosperity and success into everyone’s lives.

The Prime Minister said that the festival of Holi fills the entire atmosphere with new energy, which is its greatest speciality. He noted that the vibrant colours of happiness visible everywhere during the festival immerse everyone in a spirit of joy and celebration.

The Prime Minister also shared a Sanskrit Subhashitam-

उद्भिन्नस्तबकावतंससुभगाः प्रे खन्मरुन्नर्तिताः
पुष्पोद्गीर्णपरागपांशुललसत्पत्रप्रकाण्ड त्विषः।

गम्भीरक्रमपञ्चमोन्मदपिकध्वानोच्छलद्गीतयः
प्रत्युज्जीवितमन्मथोत्सव इव क्रीडन्त्यमू भूरुहः॥

The Shubhashitam conveys that Like beautiful lotus flowers, blossoming under the mesmerizing dance of the spring breeze, adorned with vibrant colors and fragrance, the glorious celebration of love flourishes exuberantly, filled with joyful melodies that awaken life itself.

The Prime Minister wrote on X;

“सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।”

“होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।

उद्भिन्नस्तबकावतंससुभगाः प्रे खन्मरुन्नर्तिताः
पुष्पोद्गीर्णपरागपांशुललसत्पत्रप्रकाण्ड त्विषः।

गम्भीरक्रमपञ्चमोन्मदपिकध्वानोच्छलद्गीतयः
प्रत्युज्जीवितमन्मथोत्सव इव क्रीडन्त्यमू भूरुहः॥”