मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज फ्रांस, स्विट्जरलैंड और यूरोप के 17 जितने आयुर्वेदप्रेमी चिकित्सकों ने मुलाकात की। वह गुजरात में आयुर्वेद विकास और संशोधन के लिए प्रोत्साहक अभिगम से खासे प्रभावित हुए।
वल्र्ड इंडो कल्चरल हेरिटेज सोसायटी, फ्रांस के तत्वावधान में यह चिकित्सक गुजरात में आयुर्वेद के अभ्यास के लिए आए हैं। डॉ. किरण व्यास और नरेश भट्ट के नेतृत्व में आज यह प्रतिनिधिमंडल मुख्मयंत्री से मिला तब आयुर्वेद चिकित्सा पद्घति, नेचरोपैथी, औरा-चक्र चिकित्सा विज्ञान विषय पर मुख्यमंत्री का चिंतन जानकर काफी उत्साहित हुए।गुजरात सरकार ने आयुर्वेद के विकास के लिए फ्रांस और जर्मनी की यूनिवर्सिटियों के साथ जामनगर की आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का सहयोग किया है। इन विदेशी चिकित्सकों ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्घति की भेंट भारत ने विश्व को दी है। उन्होंने गुजरात के लिए आयुर्वेद प्रसार करने की तत्परता जतायी।



