"Grand start to 64th Van Mahotsav"
"Narendra Modi dedicates Nagesh Van to the people"
"CM talks about the importance of social forestry, says over 5 crore trees increased in non-forest areas in Gujarat"
"Let trees become a part of our family, the pride of the village and cities. Let us create such an environment: Narendra Modi"
"CM urges people of coastal areas to embrace sea weed cultivation"

64 वें वन महोत्सव का शानदार शुभारंभ

नागेश ज्योतिर्लिंग वन का लोकार्पण

वावे गुजरात अभियान चलाएं

मुख्यमंत्री ने द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक नागेश्वर महादेव में भक्तिभाव से पूजा- अर्चना की

सामाजिक वनीकरण के क्षेत्र में गुजरात अग्रिम कतार में है: श्री मोदी

दस साल में 5 करोड़ वृक्षों को जंगल क्षेत्र से बाहर उगाने की उपलब्धि

वनों से प्राप्त उपज में से ग्राम और तहसील पंचायतों को आय के चेकों का वितरण

चार वन पंडित पुरस्कार प्रदान

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने द्वारिका के पास द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक प्राचीन तीर्थ नागेश्वर मंदिर परिसर में गुजरात के 64 वें वन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि जंगल क्षेत्र के सिवाय वृक्षों के संवर्धन के लिए सामाजिक वनीकरण क्षेत्र में गुजरात अव्वल रहा है और सामाजिक वनीकरण में 5 करोड़ वृक्षों की वृद्धि दस साल में की गई है। श्री मोदी ने कहा कि मात्र औद्योगिक विकास के लिए ही नहीं बल्कि पर्यावरण की रक्षा,विकास के लिए भी गुजरात आग्रिम कतार में आ गया है। इतना ही नहीं, समुद्री तट पर जमीन का कटाव रोकने के लिए चेर के वृक्षों की बुवाई में भी ढाई गुनी वृद्धि हुई है।

आज सामाजिक वनीकरण में अग्रसर गुजरात में वन महोत्सव का आज से समग्र राज्य में गौरवपूर्ण प्रारम्भ हुआ। राज्य सरकार के वन विभाग ने मुख्यमंत्री की प्रेरणा से राज्य में हर साल वन महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक वनों की नयी पहल शुरु की है जिसमें लगातार दसवें वर्ष में दसवें सांस्कृतिक वन- नागेश वन का लोकार्पण किया गया। घने बादलों के बीच नागेश वन के 5 हेक्टेयर में आकार लेने वाली हरियाली के जनभागीदारी के साथ आयोजन की गतिविधियों के मुख्यमंत्री ने वन में घूमकर निहारा। द्वादश ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव के भक्तिभाव से दर्शन करने के बाद श्री मोदी ने ग्राम वनों के द्वारा हुई उपज से आय प्राप्त करने वाली तहसील पंचायतों और ग्राम पंचायतों को करीब 4.22 करोड़ के चेक्स का वितरन श्री मोदी ने किया और चार वन पंडित पुरस्कार भी प्रदान किए। गुजरात में छ्ह दशक से क.मा. मुंशी की प्रेरणा से वन महोत्सव गांधीनगर में सरकारी दायरे में आयोजित किया जाता था उस परम्परा की मानसिकता में से इस सरकार ने अलग- अलग जिलों में जनता जनार्दन में वृक्षों के प्रति प्रेम जगाने और पर्यावरन के प्रति जनभावना उजागर करने के लिए वन महोत्सव काफी असरदार साबित हुए हैं। वन महोत्सव जहां तीर्थ क्षेत्र हैं वहां आयोजित करने के साथ ही सांस्कृतिक वनों के निर्माण की नवीनतम योजना कारगर रही है। इसकी रूपरेखा में श्री मोदी ने कहा कि तीर्थ क्षेत्रों में वृक्ष प्रेम और पर्यावरण की लोकजागृति के संस्कार के साथ ही पर्यटन विकास, एक पंथ दो काज की तरह इस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि समुद्रतट पर यात्राधाम विकास- पर्यटन गतिविधियों का विकास करने के लिए वन आच्छादित, हरेभरे परिसर के कारण गरीब आम आदमी को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि समुद्र तट पर सखीमंडलों की सागरखेड़ु समाज की महिलाओं द्वारा सी- विड की खेती का अभियान चलाया जा रहा है। समुद्री शैवाल की उत्तम प्रकार की खेती विकसित की गई है इससे सागरखेड़ु परिवारों की आय बढ़ेगी और पर्यावरण की रक्षा भी होगी।कुदरत रूठ जाए यह हमें मंजूर नहीं। श्री मोदी नेचेतावनी देते हुए कहा कि धरतीमाता के फेफड़े स्वस्थ रहें, शुद्ध रहें इसके लिए हरियाली से धरतीमाता को रिझाना होगा वरना भुकम्प या केदारनाथ जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। वन्य प्राणी सृष्टी के संवर्धन और संरक्षण के लिए गुजरात सरकार ने जनभागीदारी से सिंहों और चमकादड़ जैसे पशुओं के जतन को भी गुजरात सरकार ने गम्भीरता से लिया है। वृक्ष हमारे परिवार के स्वजन बनें, गांव के गौरव बनें, शहर की अस्मिता बनें ऐसा सामाजिक माहौल बनाना होगा। प्रत्येक गांव में सबसे पुराने वृक्ष के साथ ग्रामीणों का भावनात्मक नाता बने ऐसा सामाजिक वातावरण बना होगा। हमारे बाल्यकाल में मन्दिर के दर्शन के साथ ही वृक्ष की महिमा के संस्कार भी स्थापित करने होंगे। वृक्ष का कटना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बेटी के जन्म की खुशी में पांच वृक्ष लगाने की अपील करते हुए श्री मोदी ने कहा कि बेटी बड़ी होगी वैसे ही वृक्ष भी बड़ा होगा और उसकी आय में से बेटी के सुख का मार्ग निकलेगा। वावे गुजरात अभियान चलाने की उन्होंने अपील की।

कार्यक्रम में वन और पर्यावरण मंत्री गणपत भाई वसावा, कृषि और सहकारिता मंत्री बाबु भाई बोखिरिया, महिला और बाल कल्याण मंत्री प्रो. वसुबेन त्रिवेदी, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री गोविन्द भाई पटेल ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।यहां पर विधायक पबुभा माणेक, किरीटसिंह राणा, चिमन भाई शापरिया, मेघजी भाई चावडा, राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी, जिला भाजपा प्रमुख मुळुभाई बेरा, धनसुख भाई भंडेरी, डॉ. वल्लभ भाई कथिरिया, एसटी निगम के चेयरमेन बी.एच. घोडासरा, जिला पंचायत प्रमुख डॉ. वसोया, जिलाधीश नलिन उपाध्याय, विजय कुमार खराडी, वन विभाग के उच्च अधिकारी सीएम. पांडे, डो. सिंह सहित कई महानुभाव मौजूद रहे।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में वन और पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. एच.के. दास ने सभी का स्वागत किया। वृक्ष लगाने, संरक्षण करने में खास योगदान देने वाले कच्छ के वांढाई के मोहब्बत सिंह सिंघल, सायला के राजुभाई परमार, महेसाणा के प्रकाश बारोट का वन पंडित पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। श्री मोदी ने वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन कर द्वारिका नगरपालिका द्वारा निर्मित गार्डन का लोकार्पण किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Chronic therapies power 11% growth in Indian pharma market in May

Media Coverage

Chronic therapies power 11% growth in Indian pharma market in May
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने बधाई दी
June 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने गर्मजोशी भरी बधाई दी है। विश्‍व भर के नेताओं ने प्रधानमंत्री के बदलाव लाने वाले शासन, 'ग्लोबल साउथ' की वकालत और एक समावेशी व आर्थिक रूप से गतिशील भारत की उनकी कल्‍पना की सराहना की।

श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायके ने 8 जून 2026 को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में श्रीलंका की सरकार और वहां के लोगों की ओर से उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा: "यह उपलब्धि न केवल आपके कार्यकाल की अवधि को दर्शाती है, बल्कि उस भरोसे और विश्वास का भी प्रमाण है जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता ने बार-बार आपके नेतृत्व में जताया है।" राष्ट्रपति ने भारत के उल्लेखनीय आर्थिक और सामाजिक बदलाव का भी ज़िक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विज़न ने भारत की सीमाओं से परे, श्रीलंका सहित कई देशों के लोगों को प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 4-6 अप्रैल 2025 के दौरान श्रीलंका का दौरा किया था। यह इस द्वीप देश की उनकी चौथी यात्रा थी, जिसके दौरान उन्हें 'मित्र विभूषण' से सम्मानित किया गया - यह श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो किसी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को दिया जाता है। इस यात्रा ने भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' (पड़ोसी पहले) नीति को और मज़बूत किया; श्रीलंका भारत की अटूट साझेदारी से सबसे ज़्यादा लाभ उठाने वाले देशों में से एक है, जिसमें 2022 में श्रीलंका की आर्थिक मुश्किलों के दौरान भारत का अहम सहयोग भी शामिल है।

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एक व्‍यक्तिगत वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी को "एक रोल मॉडल और लीडरशिप की मिसाल" बताया। उन्होंने कहा - "आज 20 करोड़ से ज़्यादा लोगों को गरीबी से निकालकर बेहतर ज़िंदगी देना एक अद्भुत उपलब्धि है।" प्रधानमंत्री मारापे ने पापुआ न्यू गिनी की स्‍नेहपूर्ण दोस्ती और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मज़बूत करने की इच्छा ज़ाहिर की। मई 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पापुआ न्यू गिनी की ऐतिहासिक यात्रा भारत–प्रशांत द्वीपीय देशों के संबंधों में एक महत्वपूर्ण क्षण था। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा थी। यह यात्रा भारत–प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए की गई थी। इस यात्रा ने 'ग्लोबल साउथ' के एक प्रतिबद्ध साथी के तौर पर भारत की भूमिका पर जोर दिया।

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और कहा कि "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में भारत वैश्विक मामलों में एक प्रमुख आवाज़ बनकर उभरा है।" उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की साधारण शुरुआत से लेकर तीन कार्यकाल तक 1.4 अरब लोगों वाले देश का नेतृत्व करने तक के सफ़र पर प्रकाश डाला और विदेश नीति, आर्थिक विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक-आर्थिक विकास में भारत की अहम उपलब्धियों पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 3-4 जुलाई 2025 को त्रिनिदाद और टोबैगो की एक ऐतिहासिक यात्रा की - जो 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी - और यह यात्रा त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के आगमन की 180वीं वर्षगांठ के मौके पर हुई।