प्रधानमंत्री कार्यालय - 16 मार्च 2022भारत की आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका के वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

वित्त मंत्री राजपक्षे ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों द्वारा की जा रही पहलों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के लिए भारत द्वारा दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने भारत की 'पड़ोस पहले' की नीति और उसके एस.ए.जी.ए.आर (इस क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) सिद्धांत में श्रीलंका की केंद्रीय भूमिका के बारे में बात की। उन्होंने दोहराया कि भारत, श्रीलंका के मित्रवत लोगों के साथ सदा खड़ा रहेगा।

वित्त मंत्री राजपक्षे ने सांस्कृतिक क्षेत्र सहित, दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे होते संबंधों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने बौद्ध और रामायण पर्यटन सर्किटों के संयुक्त प्रचार के जरिए पर्यटकों के प्रवाह में बढ़ोतरी की संभावना की ओर इशारा किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘All set for BRICS 2026!': PM Modi shares video of preparations at venue ahead of mega Summit

Media Coverage

‘All set for BRICS 2026!': PM Modi shares video of preparations at venue ahead of mega Summit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने नांदेड़ में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया
September 11, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने दुख की इस घड़ी में शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा;

“महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PM @narendramodi”