Your Majesty,

Excellencies,

आज की हमारी सकारात्मक बातचीत और आप सभी के बहुमूल्य विचारों और सुझावों के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूँ।

आज की समिट के सफल संचालन के लिए मैं प्रधानमंत्री सोनसाय सिपानदोन को भी हार्दिक धन्यवाद देता हूँ।

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और हमारी Comprehensive Strategic Partnership को मजबूत करने के लिए हमने जो दो Joint Statements अपनाए हैं, वे आने वाले समय में हमारे सहयोग के मार्ग को प्रशस्त करेंगे। इसके लिए मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूँ।

पिछले तीन वर्षों से, आसियान में भारत के Country Coordinator के रूप में सिंगापुर की सकारात्मक भूमिका के लिए मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। आपके सहयोग से भारत और आसियान संबंधों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। मैं हमारे नए Country Coordinator के रूप में फिलीपीन्स का स्वागत और अभिनंदन करता हूँ।

मुझे विश्वास है कि हम मिलकर दो बिलियन लोगों के उज्जवल भविष्य और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे।

मैं एक बार फिर, लाओ P.D.R. के प्रधानमंत्री जी को आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई देता हूँ।
आगामी आसियान अध्यक्ष के रूप में, 140 करोड़ भारतीयों की ओर से मलेशिया को अपनी शुभकामनाएँ भी देता हूँ।
आपकी सफल अध्यक्षता के लिए भारत से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The entrepreneurs building a self-reliant India

Media Coverage

The entrepreneurs building a self-reliant India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 21 जुलाई 2026
July 21, 2026

Self-Reliance Is No Longer a Slogan — It’s Happening Across Engines, UPI, Vaccines & FDI Under the Leadership of PM Modi