"Narendra Modi launches eGujCop project of Home Department"
"eGujCop integrates IT in the working of Home Department, giving several benefits to the citizens "
"CM urges officials to derive maximum benefit of this initiative "
"The strength from this application will be much more than holding AK 47s for our police force: Narendra Modi "
"CM expresses hope that this project will reduce paperwork and simplify processes of the police"

गुजरात की पुलिस और सुरक्षा संबंधी सेवाओं के सशक्तिकरण को साकार करने वाले ई गुजकॉप प्रॉजेक्ट का श्री मोदी ने करवाया शुभारम्भ

गुजरातभर के 1000 पुलिस स्टेशनों में मुख्यमंत्री के प्रेरक संदेश का सीधा प्रसारण

ई गुजकॉप से गुजरात के सबसे युवा शिक्षित और टेक्नोसेवी पुलिसबल में अनेक शक्तियों की वृद्धि होगी

पुलिस नागरिकों में भरोसे और आपराधिक मानसिकता वाले लोगों में भय का अहसास करवाए

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में पुलिस और सुरक्षा सेवाओं को ज्यादा भरोसेमन्द और कारगर बनाने वाले ई गुजकॉप प्रोजेक्ट का शुभारम्भ करवाते हुए आज कहा कि समग्र देश में टेक्नॉलॉजी से पुलिस और सुरक्षा सेवाओं का सर्वग्राही सशक्तिकरण करने की क्रांतिकारी पहल गुजरात सरकार ने की है।

ई गुजकॉप प्रोजेक्ट द्वारा गुजरात के तमाम 1000 से ज्यादा पुलिस स्टेशनों, गृह विभाग,जेलों, एंटीकरप्शन ब्युरो विभाग, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरीज, गृहरक्षक दल, नशाबन्दी जैसे सुरक्षा और कानून व्यवस्था के साथ जुड़े विभागों को इस तकनीक के नेटवर्क के साथ शामिल कर लिया गया है।

eGujCop project launched by Narendra Modi in Gandhinagar

बायसेग सेटकॉम बेन्ड द्वारा मुख्यमंत्री ने गुजरातभर के पुलिस स्टेशनों में मौजूद पुलिस सेवा और सुरक्षाकर्मियों, नागरिकों को ई गुजकॉप के सीधे प्रसारण द्वारा सम्बोधित किया।

गुजरात के गृह और पुलिस विभाग ने पुलिस सेवाओं को और ज्यादा कारगर बनाने के लिए की गई इस क्रांतिकारी पहल ई गुजकॉप का सफलतापूर्वक अमल करने पर मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुजरात का पुलिस बेड़ा पूरे देश में सबसे युवा, शिक्षित और टेक्नोसेवी है और ई गुजकॉप प्रोजेक्ट से इसकी शक्तियों में और बढ़ोतरी होगी।

करीब 150 करोड़ की लागत से ई गुजकॉप प्रोजेक्ट साकार हुआ है और इसके सफल मॉडल को भारत सरकार ने स्वीकार किया है। यह अन्य राज्यों के लिए भी पथप्रदर्शक बना है, इसका गौरवपूर्ण उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि जिस तरह गुजरात पुलिस की वर्दी से सुरक्षा का अहसास होता है वैसे ही इस टेक्नोलॉजी से आपराधिक मानसिकता वाले लोगों में भय फैलेगा।

eGujCop project launched by Narendra Modi in Gandhinagar

क्योंकि अपराध की जांच से लेकर अपराधियों को सजा मिले तब तक की पूरी कार्यप्रणाली में इस ई गुजकॉप प्रोजेक्ट से गुणात्मक परिवर्तन आएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए यह तकनीक अपराध की जांच का बोझ कम करेगी। कार्यबोझ कम होने पर कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पुलिस की कार्यवाही का सरलीकरण होगा। पुलिस कार्यवाही का मॉनिटरिंग होता रहेगा। इतना ही नहीं, फॉरेंसिक साइंस के साथ इसका सेतु बांधा गया है इसकी आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से अपराध की जांच और शोध परिणामलक्ष्यी बनेंगे। आदतन अपराधियों का डेटाबैंक भी उपलब्ध होगा।

श्री मोदी ने गुजरात में ई गुजकॉप प्रोजेक्ट की निश्चित सफलता में ज्योतिग्राम से लेकर ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सुविधा की भूमिका पेश करते हुए कहा कि तकनीक के सुआयोजित विजन से गुजरात में विकास की अनेक क्षितिजें खुली हैं। वास्तव में तो एके 47 से ज्यादा ई गुजकॉप तकनीक अपनाकर पुलिसबल को ज्यादा शक्तिशाली बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा सेवाओं के इस नये युग में प्रवेश से गुजरात के नागरिकों में सुरक्षा का अहसास करवाने में पुलिस का मनोबल भी ऊंचा हुआ है।

प्रारम्भ में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. एसके. नन्दा ने स्वागत भाषण दिया। पुलिस महानिरीक्षक मनोज अग्रवाल ने ई गुजकॉप की खूबियां बतलाई। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री रजनीभाई पटेल सहित गृह विभाग और पुलिसबल के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

eGujCop project launched by Narendra Modi in Gandhinagar

eGujCop project launched by Narendra Modi in Gandhinagar

eGujCop project launched by Narendra Modi in Gandhinagar

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From welfare to opportunity: How DPI 2.0 and AI will unlock India’s productivity

Media Coverage

From welfare to opportunity: How DPI 2.0 and AI will unlock India’s productivity
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सेशेल्स के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वतव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वतव्य
June 28, 2026

Your Excellency, डॉक्टर पैट्रिक एर्मिनी,
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,

नमस्कार

हमारे स्नेहपूर्ण स्वागत और आतिथ्य-सत्कार के लिए मैं राष्ट्रपति एर्मिनी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।

उनके द्वारा “Guardian of the Blue Horizon” से सम्मानित किया जाना मेरे लिए और 140 करोड़ भारतवासियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। मैं इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए, उन सभी देशों को समर्पित करता हूँ, जो climate change की चुनौती से लड़ रहे हैं, और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ियों के प्रति अपना दायित्व मानते हैं।

Friends,

मेरी यात्रा ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर हो रही है, जब सेशेल अपनी स्वतंत्रता के पचास वर्ष पूरे कर रहा है, और हम भारत-सेशेल राजनयिक संबंधों की भी पचासवीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

इन पचास वर्षों की यात्रा में हमने मित्रता को विश्वास में, विश्वास को सहयोग में, और सहयोग को जन-कल्याण में बदला है।

Friends,

हिन्द महासागर ने सदियों से भारत और सेशेल के संबंधों को सींचा है। इसकी लहरों ने हमारे बीच व्यापार, संस्कृति और मानवीय संबंधों को निरंतर पोषित किया है।

We believe the Indian Ocean is our shared home; Its security, sustainability and prosperity are our shared responsibility. यही भावना हमारे MAHASAGAR विज़न का आधार है।

Friends,

इस वर्ष फरवरी में राष्ट्रपति जी की भारत यात्रा के दौरान जारी किए गए Joint Vision से हमारी भावी साझेदारी का blueprint तैयार हुआ है। इस पर आगे बढ़ते हुए हर क्षेत्र में हमारा सहयोग मजबूत हो रहा है।

आज हमने हमारे आर्थिक सहयोग को और अधिक resilient और future-ready बनाने पर चर्चा की। हम दोनों देशों के उद्योगों के लिए नए अवसरों की तलाश जारी रखेंगे।

भारत और सेशेल के बीच connectivity बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा। इससे हमारा व्यापार तो बढ़ेगा ही, साथ-साथ पूर्वी अफ्रीका और हिंद महासागर क्षेत्र के साथ सबंधों को भी बल मिलेगा।

हमारा विश्वास है कि Digital Technology दोनों देशों के बीच की दूरी को कम करने का प्रभावी माध्यम है। हम Digital Public Infrastructure में भारत के सफल अनुभव को सेशेल के साथ साझा करेंगे। और मुझे प्रसन्नता है कि आज UPI को सेशेल में लागू करने के लिए MOU किया जा रहा है।

Friends,

विकास साझेदारी हमारे संबंधों की मजबूत पहचान रही है। भारत हमेशा सेशेल की प्राथमिकताओं, आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहा है।

राष्ट्रपति जी की भारत यात्रा के दौरान हमने 175 मिलियन डॉलर के Special Economic Package की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत Social housing, transport, skilling, food security, शिक्षा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में काम किया जा रहा है। सेशेल के human resource development में सहयोग भारत की विशेष प्राथमिकता रही है।

मुझे खुशी है कि हम सेशेल के civil servants की training में योगदान दे रहे हैं। आज Professional and Technical Centre की virtual ground-breaking भी की जा रही है। हमारा विश्वास है कि यह Centre आने वाले समय में सेशेल के युवाओं के कौशल, रोजगार और आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा।

Friends,

स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी है। कोविड के मुश्किल समय में vaccines की आपूर्ति से हमने एक मित्र के रूप में अपना दायित्व निभाया।

आज जन औषधि पर किए गए MOU से सेशेल के लोगों को quality और affordable medicines उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा। हम capacity building और ट्रेनिंग के माध्यम से सेशेल की medical care को और सशक्त बनाने के प्रयास करते रहेंगे।

ऊर्जा और climate action में भी हमारा सहयोग निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम Green Hydrogen सहित clean energy के नए क्षेत्रों में भी win-win सहयोग जारी रखेंगे। Blue Economy हमारे संबंधों का एक स्वाभाविक और strategic क्षेत्र है।

हम Ocean observation, marine science और coastal management में भारत की expertise सेशेल के साथ साझा करेंगे। स्पेस के क्षेत्र में हम मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। मुझे खुशी है कि इस विषय पर आज दोनों पक्षों के बीच MOU किया गया है।

हमारा मानना है कि भारत और सेशेल की रक्षा और सुरक्षा एक दूसरे से अभिन्न है। हम इस दिशा में अपना करीबी सहयोग जारी रखेंगे।

Friends,

भारत-सेशेल संबंधों की असली शक्ति हमारे people-to-people ties हैं। हमारी आज की चर्चाओं से यह संबंध और मजबूत होंगे। दोनों देशों के sportsmen और athletes के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए हम संस्थागत रूप से आगे बढ़ेंगे।

सेशेल में योग और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता हमारे सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाती है। इसी भावना के साथ हम दोनों देशों के लोगों, विशेषकर युवाओं के बीच संपर्क बढ़ाने के प्रयास जारी रखेंगे।

Friends,

मेरी सेशेल की यात्रा का संदेश स्पष्ट है: भारत ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है, जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े; जहाँ हमारी साझेदारी आकार नहीं, आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हो; और जहाँ हम हर देश के पास-पास नहीं, साथ-साथ चलें।

Our vision is to make Indian Ocean into an Ocean of Opportunity.

Excellency,

हमारे संबंधों के पिछले पचास वर्ष गहरे विश्वास और साझा प्रगति के रहे हैं। आने वाले पचास वर्ष innovation, sustainability और shared prosperity के होंगे।

मैं एक बार फिर भारत के प्रति आपकी मित्रता और हमारे संबंधों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूँ।

आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।