यूरोपीय निवेश बैंक के अध्यक्ष डॉ. वर्नर हॉयर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
यूरोपीय निवेश बैंक ने जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में भारत के मजबूत और सक्रिय उपायों की सराहना की

यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक के अध्यक्ष डॉ. वार्नर हॉयर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आज मुलाकात की। डॉ. हायर के साथ बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

यूरोपीय संघ-भारत शिखर सम्मेलन में एक साल पहले प्रधानमंत्री ने यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी और दिल्ली में बैंक के क्षेत्रीय दफ्तर खोलने में सहयोग करने का आश्वासन दिया था। इस कार्यालय का आज उद्घाटन किया गया। 

आज बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में भारत की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक ने लखनऊ मेट्रो सहित पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ परियोजनाओं के लिए भारत में एक अरब यूरो का योगदान दिया है।

डॉ. होयर ने जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में भारत के मजबूत और सक्रिय कदम उठाए जाने की सराहना की और इस दिशा में भारत के प्रयासों के लिए बैंक के निरंतर समर्थन जारी रखने की इच्छा को व्यक्त किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Cheese from India makes its mark globally’: PM Modi lauds Indian winners at Mundial do Queijo

Media Coverage

‘Cheese from India makes its mark globally’: PM Modi lauds Indian winners at Mundial do Queijo
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ दान के गुण को उजागर करने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
April 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने निस्वार्थ दान के गुण को दर्शाने वाले एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया है:

“पद्माकरं दिनकरो विकचीकरोति चन्द्रो विकासयति कैरवचक्रवालम्।

नाभ्यर्थितो जलधरोऽपि जलं ददाति सन्तः स्वयं परहितेषु कृताभियोगाः।।"

सुभाषितम् का भावार्थ है, "सूर्य कमल को खिलने में सहायता करता है और चंद्रमा कुमुदिनी के लिए भी यही करता है। बादल स्वयं ही जल बरसाते हैं; उसी प्रकार, नेक लोग बिना किसी अपेक्षा के दूसरों का भला करते हैं।"

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

“पद्माकरं दिनकरो विकचीकरोति चन्द्रो विकासयति कैरवचक्रवालम्।

नाभ्यर्थितो जलधरोऽपि जलं ददाति सन्तः स्वयं परहितेषु कृताभियोगाः।।"