एमआईटी के अध्यक्ष डॉ राफेल रीफ़ और रतन टाटा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
डॉ राफेल रीफ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और नवाचार के क्षेत्रों में एमआईटी द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे प्रधानमंत्री मोदी को बताया

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), बोस्टन के अध्यक्ष डॉ राफेल रीफ ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

उन्होंने एमआईटी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, जल और नवाचार के क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। डॉ रीफ ने प्रधानमंत्री को एमआईटी का दौरा करने और छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री ने डॉ रीफ से कौशल भारत, डिजिटल इंडिया और स्टार्ट-अप इंडिया जैसे फ्लैगशिप कार्यक्रमों में एमआईटी की विशेषज्ञता की उपयोगिता की संभावना का पता लगाने के लिए कहा।

प्रधानमंत्री ने उन्हें एमआईटी की वरिष्ठ या सेवानिवृत्त संकाय द्वारा भारतीय विश्वविद्यालय में कुछ महीनों तक पढ़ाने के लिए भारत का दौरा करने का सुझाव दिया। डॉ रीफ ने इस सुझाव की सराहना की और इस संबंध अपनी सहायता की पेशकश की। श्री रतन टाटा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
FTAs boost global demand for Indian talent, expand mobility options

Media Coverage

FTAs boost global demand for Indian talent, expand mobility options
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की, देशवासियों की समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की
April 29, 2026

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज काशी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की, जहां उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्‍यपूर्ण जीवन के लिए कामना की। 

"हर हर महादेव !

काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला। यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की।

माँ अन्नपूर्णा एवं माँ गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली। उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो !

काशी की जनता को पुनः नमन