विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के महानिदेशक श्री रॉबर्टो एजेवेडो ने आज भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। श्री एजेवेडो डब्ल्यूटीओ के मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में भाग लेने के उद्देश्य से फिलहाल नई दिल्ली आए हुए हैं।
श्री एजेवेडो ने बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली में नई जान फूंकने के तरीके तलाशने के उद्देश्य से संवाद शुरू करने की पहल करने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया।

प्रधानमंत्री ने यह बात दोहराई कि भारत बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का एक प्रबल पक्षधर है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीओ की गतिविधियों को प्राथमिकता प्रदान करना आवश्यक है, ताकि वह विकासशील देशों की चिंताओं को दूर कर सके। प्रधानमंत्री ने डब्ल्यूटीओ के मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक से विशेष प्रयास करने का अनुरोध किया, ताकि मुक्त व्यापार एवं भूमंडलीकरण के फायदे विकासशील देशों में और ज्यादा स्पष्ट रूप से नजर आएं।
Had a wonderful meeting with Mr. Roberto Azevêdo, Director-General of the @wto. @WTODGAZEVEDO pic.twitter.com/nhX2UaTkeO
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2018


