मैं 23 से 26 जुलाई तक ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर जा रहा हूँ।

भारत और UK, एक ‘कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ साझा करते हैं जिसमें हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। हमारा सहयोग ट्रेड, इंवेस्टमेंट, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, एजुकेशन, रिसर्च, सस्टेनेबिलिटी, हेल्थ और लोगों के बीच संबंधों सहित कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। प्रधानमंत्री माननीय सर कीर स्टारमर के साथ मेरी मुलाकात के दौरान, हमें अपनी आर्थिक साझेदारी को और बढ़ाने का अवसर मिलेगा, जिसका उद्देश्य दोनों देशों में समृद्धि, ग्रोथ और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। मैं इस यात्रा के दौरान महामहिम King Charles III से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ।

इसके बाद, मैं प्रेसिडेंट महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल होने के लिए मालदीव की यात्रा करूँगा। इस वर्ष, हमारे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ भी है। मैं प्रेसिडेंट मुइज्जू और अन्य राजनीतिक नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूँ ताकि एक ‘कॉम्प्रिहेन्सिव इकॉनॉमिक और मैरिटाइम सिक्योरिटी पार्टनरशिप’ के हमारे जॉइंट विजन को आगे बढ़ाया जा सके और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्टेबिलिटी के लिए हमारे सहयोग को मजबूत किया जा सके।

मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से ठोस परिणाम प्राप्त होंगे, जिससे हमारे लोगों को लाभ होगा तथा हमारी ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ को बढ़ावा मिलेगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's $13 billion semiconductor mission: Boosting domestic chip manufacturing and design

Media Coverage

India's $13 billion semiconductor mission: Boosting domestic chip manufacturing and design
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 8 सितंबर 2026
September 08, 2026

Viksit Bharat, Many Engines: Defence, Diplomacy, Growth & Green Power Under PM Modi