प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की भूटान यात्रा से पूर्व वक्तव्य का पाठ इस प्रकार है-

“मैं 17-18 अगस्त, 2019 को भूटान की राजकीय यात्रा पर रहूंगा।

मौजूदा कार्यकाल की शुरुआत में ही भूटान की मेरी यात्रा उस विशेष महत्व को दर्शाती है जिससे हमारे एक विश्वसनीय मित्र और पड़ोसी देश भूटान के साथ भारत के संबंध जुड़े हैं।

भारत और भूटान के बीच उत्कृष्ट रूप से स्थापित व्यापक द्विपक्षीय संबंध हमारी व्यापक विकास भागीदारी, परस्पर लाभदायक जल विद्युत सहयोग और मजबूत व्यापार तथा आर्थिक संबंधों से परिलक्षित होते हैं। ये साझा आध्यात्मिक विरासत और मजबूत जनसंबंधों से और मजबूत हो रहे हैं।

दोनों देशों ने संयुक्त रूप से पिछले साल औपचारिक राजनयिक संबंधों की स्थापना की स्वर्ण जयंती मनाई थी।

आज भारत-भूटान साझेदारी एक विशेष स्वरूप और मूल की है, जो भारत सरकार के ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

मैं, महामहिम भूटान नरेश और भूटान के प्रधान मंत्री के साथ सभी द्विपक्षीय संबंधों के बारे में लाभदायक विचार-विमर्श करने के लिए उत्सुक हूं। मैं भूटान के प्रतिष्ठित रॉयल विश्वविद्यालय में युवा भूटानी छात्रों को संबोधित करने के लिए भी उत्सुक हूं।

मुझे विश्वास है कि मेरी भूटान यात्रा से हमारी समय-समय पर परखी गई और मूल्यवान मित्रता को और बढ़ावा मिलेगा तथा यह यात्रा दोनों देशों के लोगों के समृद्ध भविष्य और प्रगति को और मजबूत करेगी।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How Madhepura loco factory has catalysed Alstom’s global engineering from India

Media Coverage

How Madhepura loco factory has catalysed Alstom’s global engineering from India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महान फिल्‍म अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
September 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने महान अभिनेता उत्तम कुमार को आज उनकी जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने उन्हें एक महान व्यक्तित्व बताया, जिनके बेमिसाल और जीवंत अभिनय से अलग-अलग पीढ़ियों के दर्शक आज भी गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने हाल ही में प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम में जाने-माने अभिनेता के बारे में अपने विचार भी साझा किए।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्ट साझा किया:

"महान नायक उत्तम कुमार... एक ऐसे दिग्गज अभिनेता जिनकी कालजयी प्रस्तुतियां पीढ़ियों से लोगों को प्रभावित करती हैं।"

उनकी जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि।

मैं पिछले रविवार को #MannKiBaat के दौरान उनके बारे में जो कुछ बोला था, उसे भी साझा कर रहा हूं।

মহানায়ক উত্তম কুমার... এক কিংবদন্তি যাঁর কালজয়ী পরিবেশনা প্রজন্মান্তরের মানুষের সঙ্গে সংযোগ স্থাপন করে চলেছে।

তাঁর জন্মশতবার্ষিকীতে শ্রদ্ধাঞ্জলি।

গত রবিবার #MannKiBaat অনুষ্ঠানে আমি তাঁর সম্পর্কে যা বলেছিলাম, তাও শেয়ার করছি।"