'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "15 अगस्त को देश के प्रधान सेवक के रूप में मुझे लाल किले से देश के साथ संवाद करने का अवसर मिलता है। मैं तो एक निमित्त-मात्र हूँ। वहाँ एक व्यक्ति नहीं बोलता है। लालकिले से 125 करोड़ देशवासियों की आवाज़ गूँजती है।"
यदि आपके पास कोई विचार एवं सुझाव है और आपको लगता है कि आपके विचार एवं सुझाव का देश को लाभ मिल सकता है, तो उसे प्रधानमंत्री के साथ साझा करें और 'न्यू इंडिया' के निर्माण में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं। प्रधानमंत्री उनमे से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को 15 अगस्त को अपने संबोधन में शामिल करेंगे।
नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।




