पीएम मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के स्मरणोत्सव के लिए दो समितियों के गठन को दी मंजूरी
पीएम मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के स्मरणोत्सव की 149 सदस्यीय राष्ट्रीय समिति की करेंगे अध्यक्षता

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के स्मरणोत्सव के लिए किया दो समितियों का गठन

प्रधानमंत्री एक 149 सदस्यीय राष्ट्रीय समिति और गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह एक 23 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति की करेंगे अध्यक्षता

राष्ट्रीय समिति के सदस्यों में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच. डी. देवे गौड़ा, केन्द्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह, श्रीमती सुषमा स्वराज, श्री अरुण जेटली, श्री मनोहर पार्रिकर, पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह को शामिल किया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, पूर्व कृषि मंत्री श्री शरद पवार, राज्यसभा सांसद श्री शरद यादव, योग गुरु बाबा रामदेव, गीतकार प्रसून जोशी, फिल्म निर्देशक श्री चन्द्रप्रकाश द्विवेदी, पूर्व हॉकी खिलाड़ी श्री धनराज पिल्लै, पूर्व बैडमिन्टन खिलाड़ी और कोच श्री पुलैला गोपीचंद और सुलभ इंटरेशनल के संस्थापक श्री बिंदेश्वर पाठक को भी राष्ट्रीय समिति में शामिल किया गया है।

भारत के पूर्व मुख्य न्यायधीश श्री आर. सी. लाहोटी, रिटायर्ड वायु सेना प्रमुख मार्शल श्री एस. कृष्णास्वामी, संविधान विशेषज्ञ श्री सुभाष कश्यप और पर्यावरणविद श्री सी. पी. भट्ट को भी राष्ट्रीय समिति में शामिल किया गया है। समिति में बहुत से राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, वैज्ञानिकों, पत्रकारों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धार्मिक नेताओं को भी शामिल किया गया है।

केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा समिति के संयोजक होंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Export diversification push adds $202 million in FY26 as India expands into 1,821 new global markets

Media Coverage

Export diversification push adds $202 million in FY26 as India expands into 1,821 new global markets
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् के जरिए ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश दिया
May 19, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया। इसका अर्थ है कि धरती माता समस्त मानवता को एक परिवार मानती है। श्री मोदी ने कहा कि धरती मां के लिए यह संपूर्ण विश्व एक घर के समान है, जहां प्रत्येक संस्कृति का अपना महत्व और सम्मान है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

"धरती माता पूरी मानवता को एक परिवार मानती हैं। उनके लिए यह पूरा संसार एक घर की तरह है, जहां हर संस्कृति का अपना महत्त्व और सम्मान है।

जनं बिभ्रती बहुधा विवाचसं नानाधर्माणं पृथिवी यथौकसम्।

सहस्रं धारा द्रविणस्य मे दुहां ध्रुवेव धेनुरनपस्फुरन्ती ॥"

धरती माता विभिन्न भाषाएं बोलने वाले और विभिन्न धर्मों और परंपराओं का पालन करने वाले लोगों को एक ही परिवार के सदस्य के रूप में अपनाती है। ईश्वर करे कि यह धरती मां हमारे लिए समृद्धि की हजारों धाराएं प्रवाहित करती रहे, ठीक उसी प्रकार जैसे एक शांत और स्‍नेहमयी गौ माता दूध प्रदान करती है।