गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद हमले के आरोपी आतंकवादी अफजल गुरू को अभी तक फांसी न दिए जाने को कांग्रेस की साजिश करार दिया है। लुधियाना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की महारैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपना वोट बेंक बचाने के लिए अफजल गुरू को फांसी नहीं दे रही है।
मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि पीएम को केवल क्वात्रोच्ची की फिक्र है। उन्हें देश की जनता की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आतंकवादी अफजल को अब तक फांसी नहीं दिए जाने पर कांग्रेस पर कडे प्रहार करते हुए कहा कहा कि देश की सुरक्षा को ताक पर रखकर कांग्रेस सिर्फ अपना वोट बैंक बचाने में जुटी हुई है।






