लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्‍त करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को कोरिया गणराज्‍य के राष्‍ट्रपति श्री मून-जे-इन, जिम्‍बाब्‍वे के राष्‍ट्रपति श्री ई.डी. मनन्‍गवा और मोजाम्बीक के राष्‍टपति श्री फिलिप जे‍सिंटो न्‍यूसी ने आज फोन पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कोरिया गणराज्‍य के राष्‍ट्रपति को बधाई और शुभकामना संदेश के लिए धन्‍यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में कोरिया गणराज्‍य की अपनी यात्रा को याद किया। उन्‍होंने दीपोत्‍सव में शामिल होने के लिए 2018 में भारत की यात्रा पर आई प्रथम महिला किम की यात्रा का भी स्‍मरण किया और कहा कि उनकी यात्रा ने भारत और कोरिया गणराज्‍य के संबंधों में नया अध्‍याय जोड़ा है। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई ।

जिम्‍बाब्‍वे के राष्‍ट्रपति ई.डी मनन्‍गवा ने हाल के आम चुनाव में प्रधानमंत्री श्री मोदी की विजय पर उन्‍हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उन्‍हें धन्‍यवाद दिया और इस बात की सराहना की कि चुनावों को कवर करने के लिए जिम्‍बाब्‍वे के मीडिया से जुड़े दो पत्रकारों ने भारत की यात्रा की। प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष भारत के उपराष्‍ट्रपति की सफल जिम्‍बाब्‍वे यात्रा की चर्चा की और भारत तथा जिम्‍बाब्‍वे के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की।

प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रपति न्‍यूसी को मोजम्बीक में इस वर्ष के शुरू में तूफान के कारण हुए जान-माल के नुकसान के लिए भारत की ओर से संवेदना प्रकट की। राष्‍ट्रपति न्‍यूसी ने भारतीय नौसेना द्वारा समय पर सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एकजुटता और साझेदारी में हमेशा मोजाम्‍बीक के साथ खड़ा रहेगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
One App For 2,400-Plus Government Services: How UMANG Is Changing Access In India

Media Coverage

One App For 2,400-Plus Government Services: How UMANG Is Changing Access In India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 27 मार्च 2026
March 27, 2026

Relief, Revival & Rise: How PM Modi is Building a Modern, Rooted & Self-Reliant India