वडनगर में देश के सबसे बड़े फूड प्रोसेसिंग उद्योग का श्री मोदी ने किया उद्घाटन

फूड प्रोसेसिंग के वैश्विक बाजार में बजेगा उत्तर गुजरात का डंका : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को महेसाणा जिले के वडनगर के निकट एग्रो इंडस्ट्रीज के तहत आने वाले हिन्दुस्तान के सबसे बड़े फूड प्रोसेसिंग प्लांट हिमालया फ्रेश का उद्घाटन करते हुए कहा कि खाद्य उत्पादों वाले इस तरह के कृषि उद्योग उत्तर गुजरात के सूखे इलाके की खेती सहित लाखों किसानों की जिन्दगी बदल देंगे।

उन्होंने भरोसा जताया कि निकट भविष्य में ही फूड प्रोसेसिंग के वैश्विक बाजार में उत्तर गुजरात का डंका बजेगा। वडनगर के सुल्तानपुर में हिमाचल प्रदेश की विश्वविख्यात फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज मे. हिमालया इंटरनेशनल ने 170 करोड़ रुपये की लागत से मशरूम-योगर्ट-मिल्कचीज और पोटेटो चिप्स सहित फ्रेन्च फ्राइज जैसे खाद्य पदार्थों के रूपान्तर का देश का सबसे बड़ा फूड प्रोसेसिंग प्लांट कार्यरत किया है।

 श्री मोदी ने कहा कि यह खेत उद्योग पूर्व-महेसाणा के औद्योगिक रूप से पिछड़े इलाके में पहला औद्योगिक प्रोजेक्ट है। हिमालया उद्योग के संचालक मनमोहन मलिक की ओर से मशरूम की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 10,000 किसानों को इस खेत-उद्योग के जरिए सहभागी बनाने के ऐलान का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छठी मई से समग्र गुजरात में शुरू हो रहे कृषि महोत्सव में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए तपती गर्मी में राज्य सरकार के एक लाख कर्मयोगी, वैज्ञानिक और सरकार के मंत्री, पदाधिकारी खेत-खलिहान में किसानों के साथ बैठकर कृषि विकास, कृषि उद्योग और पशुसंवद्र्घन के वैज्ञानिक प्रयोगों तथा प्रगतिशील कृषि अर्थव्यवस्था के लिए पुरुषार्थ करेंगे

मुख्यमंत्री ने हिमालया फूड प्रोसेस इंडस्ट्रीज की ओर से निकटवर्ती गांव के 200 विद्यार्थियों के लिए वजीफे की योजना और खेलकूद के क्षेत्र में प्रतिभाओं को तराशने के लिए स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स के निर्माण की घोषणा का स्वागत किया। हिमालया फूड प्रोसेस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मनमोहन मलिक और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री के प्रेरक प्रोत्साहन से शुरू हुए इस प्लांट की भूमिका प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार की पारदर्शी उद्योग विकास नीतियों की वजह से ही गुजरात विकास के राजमार्ग पर तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उद्घाटन के मौके पर उन्होंने इस प्लांट के कर्मयोगी श्रमिकों के लिए वेतन में 10 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा भी की।

इस अवसर पर जिला प्रभारी और राजस्व मंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल, गुजरात हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष जयंतीभाई बारोट, विसनगर के विधायक सहित अन्य पदाधिकारियों का कंपनी संचालकों की ओर से स्वागत किया गया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation

Media Coverage

Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन के वीर आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
August 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस और दृढ़ संकल्प को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए भारत के लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करता हूँ। उनका साहस प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। महात्मा गांधी जी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए हमारे लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।